राज्योत्सव स्थल में बनेगा लर्निंग लाइसेंस, आरटीओ कार्यालय लगाएगा स्टॉल, दर्शकों को मिलेगी तीन बजे से रात नौ बजे तक हर घंटे मुफ्त बस सेवा
Learning license will be made at Rajyotsav venue tomorrow RTO office will set up stall spectators will get free bus service every hour from 3 pm to 9 pm
रायपुर : दीवाली के चलते इस बार राज्योत्सव का मुख्य आयोजन चार से छह नवंबर तक नवा रायपुर के ग्राउंड में किया जाएगा. इसमें शुभारंभ के मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आएंगे. जबकि आख़री दिन अलंकरण समारोह में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि होंगे.
रायपुर : आरटीओ ऑफिस आमजनों की सुविधा के लिए अगले तीन दिन राज्योत्सव स्थल तूता में लर्निंग लाइसेंस बनाएगा. इसके लिए आरटीओ कार्यालय राज्योत्सव स्थल पर सुसज्जित स्टॉल लगा रहा है. यह स्टॉल कृषि विभाग के स्टॉल बाजू में लगेगा। वाहन चलाने के लिए लर्निंग लाइसेंस बनाने वाले जरुरी दस्तावेज के साथ स्टॉल में लाइसेंस बनवा सकते हैं.
छत्तीसगढ़ में राज्योत्सव के मौके पर जिला मुख्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे. जिसमे शामिल होने वाले मुख्य अतिथियों की लिस्ट जारी कर दी गई है. रायपुर में मुखयमंत्री विष्णुदेव साय, मनेन्द्रगढ़, चिरमिरी, भरतपुर जिले में तोखन साहू, गरियाबंद में बृजमोहन अग्रवाल शामिल होंगे.
राज्योत्सव में फिल्म जगत के कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे. इसमें संस्कृति संध्या के लिए बॉलीवुड सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता आकर्षण का केंद्र होंगे. सांस्कृतिक संध्या में चार नवंबर को बॉलीवुड सिंगर शांतनु मुखर्जी (शान) का कार्यक्रम आयोजित किया गया है. पांच नवंबर को बॉलीवुड सिंगर नीति मोहन का कार्यक्रम होगा. छह नवंबर की शाम को इंडियन आइडल विजेता पवनदीप और अरुनिदिता का कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा.
बतादें कि राज्य सरकार ने सभी जिलों के कलेक्टर को निर्देश दिया है कि, जिला मुख्यालयों पर पांच नवंबर को एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा. इसमें विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की परफार्मेंस होंगी. एक से छह नवंबर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी.
नवा रायपुर अटल नगर के राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड में 4 से 6 नवंबर तक आयोजित होने वाली राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 2024 में रायपुर से राज्योत्सव स्थल तक आने वाले यात्रियों के आवागमन की सुविधा के लिए BRTS बसों की सुविधा प्रदान की गयी है.
इसके अंतर्गत रायपुर-नवा रायपुर के बीच संचालित की जाने वाली BRTS बसों को स्पेशल ड्यूटी अंतर्गत रायपुर रेलवे स्टेशन-डीकेएस भवन-तेलीबांधा-सीबीडी होते हुए राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड जाने और वापसी में राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से सीबीडी- तेलीबांधा-डीकेएस भवन-रेलवे स्टेशन के लिये बीआरटीएस बसों का संचालन किया जाएगा.
यह बसें रायपुर से सुबह 11 बजे से रात के 9 बजे तक हर आधे घण्टे के अंतराल में चलेंगी. राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड से रायपुर वापसी के लिए दोपहर 12 बजे से रात के 11 बजे तक हर आधे घण्टे के बीच में बीआरटीएस बसे उपलब्ध होगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायगढ़ : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन 5 नवम्बर 2024 को शाम 5.30 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में होगा. राज्योत्सव समारोह के मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया होंगे. इस दौरान कई विभागों द्वारा शासन की योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी लगाई जाएगी और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा.
छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह के शुभारंभ के मौके पर 5 नवम्बर को शाम 6:30 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें सुश्री गीतिका वैष्णव एवं साथी कलाकार गणेश वंदना एवं राज्यगीत की प्रस्तुति देंगे. जिसके बाद स्नेहा परिमिता स्वाईन और साथी (शरद वैष्णव) द्वारा कथक शिव वंदना-अद्र्धनारीश्वर और ओ.पी. जिंदल स्कूल तराईमाल करमा लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे.
इसी तरह पीएमश्री स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तमनार द्वारा संबलपुरी लोक नृत्य, सेन्ट टेरेसा स्कूल रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ द्वारा भरतनाट्यम वाराह अवतार, सरदार वल्लभभाई पटेल शास.उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, सेन्ट जेवियर स्कूल रायगढ़-लावणी, मराठी लोक नृत्य पर प्रस्तुति देंगे.
समारोह में देवेश शर्मा जसगीत की प्रस्तुति देंगे. इसी तरह श्रीमती पूजा जैन एवं समूह, रायगढ़ द्वारा कथक तथा रायगढ़ के विजय सिंह एवं समूह छत्तीसगढ़ी लोक मंच पर प्रस्तुति देंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



