तिल्दा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, बहन के लव मैरिज से नाराज भाई ने उठाया खौफनाक कदम, उजाड़ दिया सुहाग, आरोपी हेम कुमार साहु गिरफ्तार
Big revelation in Tilda murder case angry with sister love marriage brother took dreadful step ruined the marriage accused Hem Kumar Sahu arrested
तिल्दा नेवरा/तुलसी : तिल्दा तुलसी के रहने वाले एक युवक को लव मैरिज करना बड़ा महंगा पड़ा. लड़की के बड़े पिताजी के बेटे ने अपनी बहन से लव मैरिज करने वाले युवक की हत्या कर दी. यह मामला तिल्दा नेवरा थाना अंतर्गत तुलसी का है.
मिली जानकारी के मुताबिक एक नवंबर की रात करीब 10 बजे मृतक ओमप्रकाश रात्रे उर्फ गोला उम्र 22 साल निवासी तुलसी नेवरा अपनी बाइक CG04 MH 2777 को लेकर घर से निकला. सुबह पिता जतिराम रात्रे को गांव के अनिल धीवर ने बताया कि आपका लड़का नेवरा में खमार कुंआ नाला के पास मृत अवस्था में पड़ा है. घटना स्थल जाकर देखा तो ओमप्रकाश रात्रे उर्फ गोला के चेहरा, गाल, कान, सिर, गला, पीठ, दोनो हाथ व गर्दन एवं अन्य जगहों में काफी चोट का निशान थे. इसकी रिपोर्ट दर्ज कर जांच में संदेही आरोपी हेम कुमार साहु के द्वारा धारदार वस्तु से हमला हत्या करने की पुष्टि हुई.
डॉक्टर नेशार्ट पीएम रिपोर्ट में होमोसाईडल मौत होना बताया. इस पर धारा 103(1) बीएनएस दर्ज कर जाकर आरोपी हेमकुमार साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपने बड़े पिताजी की लड़की को करीब 20-25 दिन पहले ओमप्रकाश उर्फ गोला रात्रे ने लव मैरिज कर पत्नी बनाने से रंजिशवश उसकी हत्या करने की नीयत से चाकू से गोद-गोद कर उसका कत्ल करना कबुल किया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई चाकू भी आरोपी के पास से बरामद कर लिया है. तिल्दा पुलिस ने मामले का पटाक्षेप 24 घण्टे में आरोपी को पकड़ लिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



