दीपावली में दहल जाता शहर, खतरों के खिलाड़ी एएसआई सुशील पांडेय की मुस्तैदी ने बचाई कई जिंदगियां, बची सैकड़ों लोगों की बची जान

City shakes during Diwali promptness of Khatron Ke Khiladi ASI Sushil Pandey saved many lives hundreds of lives saved

दीपावली में दहल जाता शहर, खतरों के खिलाड़ी एएसआई सुशील पांडेय की मुस्तैदी ने बचाई कई जिंदगियां, बची सैकड़ों लोगों की बची जान

दुर्ग : दिवाली पर दुर्ग के बाजारों में खूब रौनक देखी गई. दिवाली के बाद भी प्रदेश के बाजारों में पर्व और खुशियों का रंग छाया हुआ था. ऐसा दुर्ग और भिलाई में भी देखने को मिल रहा था. उद्योग और स्टील नगरी होने के साथ साथ दुर्ग में कई प्रांत के लोग रहते हैं. यहां के मार्केट में इस बार जमकर खरीदारी देखी गई. बाजार में उमड़ी भीड़ कई बार लापरवाही करती भी दिख रही थी. ऐसे में भिलाई के पावर हाउस मार्केट में एक बड़ा हादसा होने से बच गया. दुर्ग पुलिस के एएसआई की मुस्तैदी से यह घटना टली
भिलाई पावर हाउस के जवाहर मार्केट में अचानक एक स्कूटी जलने लगी. एक शख्स स्कूटी ड्राइव कर आ रहा था. उस दौरान उसमें आग लगी और अफरा तफरी मच गई. दहशत में लोग इधर-उधर भागने लगे. लोगों ने बाजार में मौजूद एएसआई सुशील पांडेय को खबर दी. वह मौके पर पहुंचे और फौरन अपनी जान की परवाह किये बिना फुर्ती दिखाते हुए जलती हुई स्कूटी को बाजार से बाहर निकाल दिया.
एएसआई सुशील पांडेय की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया. उन्होंने फौरन बाजार से स्कूटी को बाहर निकाला. आस पास पटाखे और फुलझड़ी की दुकानें थी. अगर समय रहते जलती हुई स्कूटी को बाहर नहीं निकाला गया होता तो बाजार में आग लग सकती थी. भिलाई पावर हाउस का बाजार दुर्ग का सबसे ज्यादा बिजी मार्केट है. यहां पर्व के दौरान ज्यादा से ज्यादा भीड़ उमड़ती है. ऐसे में बड़ी अनहोनी की घटना होने से दुर्ग पुलिस के एएसआई ने बचा लिया. एएसआई पांडे पहले भी अपने साहसी और प्रभावी कार्यों के लिए जाने जाते रहे हैं. उनकी इस वीरता का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. लोग उनकी साहसिक कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb