आठ महीनों में पहली बार सबसे ज्यादा तादाद में पकड़ाया चिट्टा, पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार कर 11.60 ग्राम लाखों का ब्राउन शुगर किया जप्त
For the first time in eight months the highest number of chittas were caught police arrested 5 miscreants and seized 1160 grams of brown sugar worth lakhs
भिलाई : वैशाली नगर थाना क्षेत्र के जवाहर नगर में ब्राउन शुगर बेचते पांच आरोपी को गिरफ्तार कर इनके पास से पुलिस ने 11.60 ग्राम मादक पदार्थ ब्राउन शुगर (चिट्टा) कीमत करीब 1 लाख 16 हजार रुपए बरामद किया. पुलिस ने इनके पास से नगदी करीब 2500 रुपए, 4 मोबाइल और 3 स्कूटी भी जब्त किया है.
वैशाली नगर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 21 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया. बता दें दुर्ग जिले में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री और परिवहन करने बालो के उपर अंकुश लगाने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला, एएसपी सुखनंदन राठौर, सीएसपी छावनी सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में चलाये जा रहे नशे के खिलाफ संकल्प एक युद्ध नशे के खिलाफ अभियान के मद्देनजर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है.
इसी कड़ी में सोमवार को मुखबिर से खबर मिली कि जवाहर नगर स्पोटर्स काम्प्लेक्स के पीछे मंकिनम्मा मंदिर के पास कुछ लोग मादक पदार्थ (चिट्टा) बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं.
इस खबर पर वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा ने फौरन थाना वैशाली नगर की पुलिस टीम गठित कर मौके पर रवाना किया गया. मुखबिर के बताए मुताबिक पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो पांच युवक भागने लगे.
पुलिस ने घेराबंदी कर सभी पांचों युवकों को पकड़ा. पकड़े गए युवकों में सेक्टर-7 सड़क 21 निवासी रुप सिह, रामनगर निवासी गुरजीत सिंह, कैंप-1 के 18 नंबर रोड निवासी राजा सिंह, वैशाली नगर निवासी गगनदीप सिंह व कैंप 1 निवासी प्रवीण दुबे शामिल हैं. पूछताछ में बताया कि इन लोगों ने ब्राउन शुगर शेर सिंह उर्फ शेरा निवासी कैम्प 1 वृंदा नगर से लिया था। शेर सिंह पंजाब से चिट्टा लेकर आता है.
तलाशी लेने पर रुप सिंह के पास से 2.10 ग्राम चिट्टा, आरोपी गुरजीत के कब्जे से 1.90 ग्राम चिट्ट्टा, आरोपी राजा सिंह के पास से 2.90 ग्राम चिट्टा, आरोपी गगनदीप सिंह के पास से 2.40 ग्राम चिट्टा और आरोपी प्रवीण के पास से 2.30 ग्राम कुल वजन 11.60 ग्राम मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया गया.
इस पूरी कार्रवाई में एएसआई उदय शंकर झा, आरक्षक राजेश सिन्हा, जितेन्द्र सिंह, नितेश पाण्डेय, दिनेश जयसवाल, भूपेन्द्र बघेल की सहरानीय भूमिका रही.
आरोपी
(01) रुप सिह पिता स्व जोगिन्दर सिंह उम्र 42 साल साकिन सेक्टर-7 सड़क 21/ए क्वाटर नम्बर 09 थाना भिलाई नगर
(02) गुरजीत सिंह उर्फ आशु पिता दलबीर सिंह उम्र 25 साल साकिन शकुन्तला विद्यालय के पास रामनगर भिलाई
(03) राजा सिंह पिता नरेन्द्र सिंह उम्र 28 साल साकिन कैम्प-1 18 नंबर रोड़ सरदार मोहल्ला थाना वैशाली नगर
(04) गगनदीप सिंह पिता सतनाम सिंह उम्र 24 साल साकिन ईडब्ल्यूएस 610 वैशाली नगर भिलाई
(05) प्रवीण दुबे उर्फ सन्नी पिता शिव परसन दुबे उम्र 25 साल साकिन कैम्प-1 संग्राम चौक प्रोविजन स्टोर्स के पास थाना वैशाली नगर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



