आधी रात घर में जा घुसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक, पहले एक्सयूवी को मारी टक्कर, परिवार में मचा हड़कंप, एयरबैग के खुलने से कार सवार की बची जान

An uncontrolled high speed truck entered the house at midnight, first it hit the XUV, there was panic in the family, the life of the car rider was saved due to the opening of the airbag

आधी रात घर में जा घुसा अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक, पहले एक्सयूवी को मारी टक्कर, परिवार में मचा हड़कंप, एयरबैग के खुलने से कार सवार की बची जान

दुर्ग : भिलाई में ट्रक और एक्सयूवी की टक्कर अनियंत्रित ट्रक घर में जा घुसी कोहका क्षेत्र के पुरी आईटीआई के ठीक सामने मोड में अचानक रात के करीब 12 बजे तेज गति से रुंगटा कॉलेज की तरफ से आ रही ट्रक अवंती बाई चौक से जा रही एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर मार दी. जिसमें एक्सयूवी गाड़ी के परखच्चे उड़ गए..
मिली जानकारी के मुताबिक नशे में पूरी तरह से धुत ट्रक ड्राइवर एक्सयूवी को टक्कर मारने के बाद ट्रक को बचाने के लिए मोड में ही मौजूद मुख्तार अंसारी के घर में ट्रक घुसा दिया. जिसमें लोहे की ग्रीन और घर के सामने की दीवार तोड़ते हुए ट्रक घर के आंगन तक आ पहुंचा.
घर के मालिक मुख्तार अंसारी और उनके बेटे शान जो चश्मदीद रहे. उन्होंने बताया कि घर पर सब खाना खाकर सोने की तैयारी में थे. तभी जोर से आवाज आई जब वह बाहर निकले तो नजारा देखकर चौंक गए. ट्रक से निकलते ड्राइवर और हेल्पर से जब जानकारी ली गई तो नशे में इतने टुन्न थे कि कुछ बताने के लायक नहीं थे
फौरन स्मृति नगर चौकी में फोन लगाकर घटना की जानकारी दी गई. जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची दोनों ड्राइवर और हेल्पर को अपने साथ ले गई. एक्सयूवी में मौजूद जो लोग थे. उनकी जान एयरबैग के खुलने से बच गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB