मुर्गे की बलि देकर परिवार को खत्म करने की साजिश, लोगों में दहशत का माहौल, शिकायत पर पुलिस ने कर रही मामले की जांच

Conspiracy to kill a family by sacrificing a chicken, panic among people, police is investigating the case on complaint

मुर्गे की बलि देकर परिवार को खत्म करने की साजिश, लोगों में दहशत का माहौल, शिकायत पर पुलिस ने कर रही मामले की जांच

दुर्ग/भिलाई : भिलाई में दो युवकों ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए जादू-टोने का सहारा लिया है. युवकों ने शुक्रवार रात एक घर में दरवाजे के नीचे पेट्रोल डालकर आग लगा दी. वहीं दूसरे घर में मुर्गे की बली देकर कटे नीबू में सुई चुभोकर सफेद सिंदूर और काली चूड़ी फेंक कर चले गए.
मिली जानकारी के मुताबिक छावनी थाना के कैंप 1 सुंदर के रहवासी एस नरेश सुबह 4 बजे जब एस नरेश सोकर उठे और घर का दरवाजा खोला तो वो काफी डर गए. उन्होंने कभी ऐसा टोना-टोटका नहीं देखा था. इसके बाद उन्होंने डर के मारे फौरन घर का दरवाजा बंद कर लिया. अपनी पत्नी रामलुमा को घर के बाहर जाने से मना किया. इसके बाद उन्होंने अपने बेटे एस बाला राजू को फोन कर घटना की जानकारी दी.
जानकारी मिलते ही बेटा एस बाला राजू घर पहुंचा. उसने देखा कि मोहल्ले में भीड़ लगी है. लोग काफी डरे हुए हैं. उसने लोगों को समझाया कि जादू-टोना कुछ नहीं होता है. ये किसी ने शरारत की है. इसके बाद उसने छावनी थाने में शिकायत की. पुलिस के आने पर जांच करने के बाद टोना टोटका का सामान घर के बाहर से हटाया गया. एस नरेश और उनकी पत्नी का कहना है कि मोहल्ले में दो तीन लोगों से उनकी कुछ पुरानी रंजिश है. उन्हीं के द्वारा ये सारा खेल खेला गया है. पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB