छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत, स्कूल में एक-एक कर छात्राएं हुई बेहोश, मचा हड़कंप, एंबुलेंस से पहुंचाया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
The health of the students suddenly deteriorated, one by one the students fainted in the school, there was a commotion, they were taken to the community health center by ambulance
बेमेतरा : स्कूल में एक-एक कर छात्राएं स्कूल में बेहोश हो गयी. इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया. तीन छात्राओं के एक के बाद एक बेहोश होने के बाद स्कूल में शिक्षक भी सकते में आ गए. आनन-फानन में सभी छात्राओं को अस्पताल ले जाया गया. जहां बच्चियों का इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक मामला शासकीय हाई स्कूल अँधियारखोर का है. जहां सुबह स्कूल पहुंचने के बाद ही छात्राओं के बेहोश होने का सिलसिला शुरु हो गया. स्कूल पहुचते ही एक एक कर 3 छात्राएं बेहोश हो गयी. इस घटना की जानकारी बच्चों ने शिक्षकों को दी. जिसके बाद भी शिक्षक बच्चियों के पास पहुंचे.
वहीं स्कूल की तरफ से 108 एंबुलेंस को कॉल किया गया. जिसके बाद एंबुलेंस से छात्राओं को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ में भर्ती कराया गया. बच्चियों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



