अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, रामायण मंडली के सदस्य हुए हादसे का शिकार, दंपति की मौत, पांच घायल, मृतक के दो बच्चों की हालत नाजुक
Scorpio lost control and hit a tree, members of Ramayan troupe became victims of the accident, couple died, five injured, condition of two children of the deceased is critical
बालोद : बालोद जिले में आज दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं पांच लोग घायल हुए हैं. मृतक दंपत्ति के दोनों बच्चों की हालत भी नाजुक है. यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के मुजगहन और खामतराई गांव के बीच हुई.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. रामचरित मानस मंडली के लोग कार्यक्रम देने के बाद स्कॉर्पियो में सवार होकर अपने गांव मनकी लौट रहे थे. तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई.
इस हादसे में मनकी गांव के निवासी पुरषोत्तम यादव 43 साल और उनकी पत्नी जानकी यादव 40 साल की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों के दोनों बच्चे हर्ष यादव और वीणा यादव गंभीर रूप से घायल हैं. प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



