गणेश पंडाल में श्रद्धालुओं से पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली, निगम ने जब्त किया 5 कट्टा रसीद, गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों को बंद करने की हिदायत
Illegal collection of money from devotees for parking at a Ganesh pandal; Municipal Corporation seized five receipt books and warned office-bearers of the Ganeshotsav committee to stop the practice.
दुर्ग : भिलाई के सेक्टर-10 स्थित गणेश पंडाल के पास श्रद्धालुओं से पार्किंग शुल्क वसूले जाने की शिकायत पर नगर निगम ने कार्रवाई की है. निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया और शुल्क वसूली में इस्तेमाल की जा रही पांच कट्टा रसीद जब्त की. इसके साथ ही संबंधित गणेशोत्सव समिति के पदाधिकारियों को तत्काल पार्किंग शुल्क वसूली बंद करने की हिदायत दी गई. नगर निगम आयुक्त सुरुचि सिंह के आदेश और जोन आयुक्त येशा लहरे के निर्देश पर निगम की टीम शाम के समय सेक्टर-10 पहुंची थी. शिकायत थी कि गणेश पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं से दोपहिया और चारपहिया वाहनों की पार्किंग के नाम पर पैसे लिए जा रहे हैं. शिकायत की जांच के लिए अधिकारियों ने अलग-अलग पंडालों के आसपास पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया.
निरीक्षण के दौरान शिवमानस गणेशोत्सव समिति के पंडाल में किसी तरह का पार्किंग शुल्क लेते हुए नहीं पाया गया. इसके बाद टीम सिद्धि विनायक गणेशोत्सव समिति के पंडाल के पास पहुंची. यहां स्वास्तिक सायकल स्टैंड के नाम से पार्किंग संचालित होती मिली. निगम के मुताबिक यहां दोपहिया और चारपहिया वाहन खड़े करने के लिए 10 रुपये, 20 रुपये और 30 रुपये तक शुल्क लिया जा रहा था. निगम की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए पार्किंग शुल्क वसूलने के लिए इस्तेमाल की जा रही पांच कट्टा रसीद अपने कब्जे में ली.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



