दुकान खोलने की तैयारी बन गई मौत का फंदा, दोसा सेंटर लगाने पहुंचे 16 वर्षीय लड़के की करंट से मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

Preparations to open a shop turned into a death trap; a 16-year-old boy died of electrocution while setting up a dosa stall in Raipur—the horrific incident was captured on CCTV.

दुकान खोलने की तैयारी बन गई मौत का फंदा, दोसा सेंटर लगाने पहुंचे 16 वर्षीय लड़के की करंट से मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा

जगदलपुर : बस्तर जिले के संजय मार्केट में करंट की चपेट में आने से 16 साल के लड़के की मौत हो गई. इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रहे थे, तो परिजनों ने मना कर दिया.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक संजय मार्केट में रोज दोसा सेंटर लगाता था. रोजाना की तरह शनिवार को सुबह करीब 7:30 बजे दुकान खोलने पहुंचा था. दुकान की साफ-सफाई करने के बाद वह ठेले के ऊपर चढ़कर उस पर लगी झिल्ली को ठीक कर रहा था. इसी दौरान पास में मौजूद कटे हुए बिजली की तार में संपर्क में आ गया.
हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद
बिजली के तार के संपर्क में आते ही युवक जोरदार करंट की चपेट में आ गया. हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते. उससे पहले ही युवक की हालत नाजुक हो गई और उसकी मौत हो गई. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. वहीं हादसे की पुरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. वहीं युवक के परिजनों को खबर दी गई. हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई शुरु की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की.
सामने आया CCTV फुटेज
हादसे का जो CCTV फुटेज सामने आया है. उसने देखने वालों की रूह कंपा दी है. फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि,कैसे कुछ ही पलों में यह हादसा हुआ. इस अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. इस दर्दनाक वाकये ने एक बार फिर खुले और कटे हुए बिजली के तारों की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?