विश्वकर्मा जयंती पर मर्डर, सिरफिरे आशिक ने लड़की के भाई समेत 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, बीच बचाव करने आए दोस्त की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Murder on Vishwakarma Jayanti: A mad lover attacked two people, including the girl's brother, with a knife. A friend who came to intervene died. The accused was arrested.

विश्वकर्मा जयंती पर मर्डर, सिरफिरे आशिक ने लड़की के भाई समेत 2 लोगों पर चाकू से किया हमला, बीच बचाव करने आए दोस्त की मौत, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : दुर्ग जिले से एक बड़ी और दर्दनाक वारदात सामने आई है. विश्वकर्मा जयंती के मौके पर एक सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार के चलते लड़की के भाई के दोस्त की हत्या कर दी. हमले में बीच-बचाव करने आया दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच में जुटी है. यह मामला खुर्सीपार थाना का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी सुरेंद्र महानंद, योगेंद्र सिंह की चचेरी बहन से एकतरफा प्यार करता था. इसी वजह से कुछ महीने पहले वह दीवार फांदकर योगेंद्र के घर में घुस गया था. इस पर योगेंद्र के परिजनों ने उसके खिलाफ खुर्शीपार थाने में जुर्म दर्ज कराया था. तभी से सुरेंद्र और योगेंद्र के बीच रंजिश चल रही थी.
खुर्सीपार निवासी आरोपी सुरेंद्र महानंद का बीती रात करीब 11 बजे योगेंद्र सिंह के साथ झगड़ा हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. इसी दौरान मृतक एस कामेश राव उम्र 27 साल ने बीच-बचाव करने की कोशिश की. लेकिन विवाद थमने के बजाय और बढ़ गया. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.
वारदात के बाद योगेंद्र सिंह खुर्सीपार थाने जाकर शिकायत दर्ज कराने पहुंचा. इसी बीच आरोपी सुरेंद्र ने गुस्से में आकर कामेश को निशाना बना लिया. बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने लोहे की रोड से कामेश के सिर पर वार कर दिया. हमले से गंभीर रुप से घायल कामेश को खून से लथपथ हालत में आसपास के युवकों ने सुपेला सरकारी अस्पताल पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. लेकिन देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
मृतक कामेश के पिता एस. हरीश राव ने बताया कि सुरेंद्र ने उनके बेटे पर लोहे की रोड से हमला किया और वारदात के बाद उसकी मां ने मौके पर खून को पानी से साफ करने की कोशिश भी की. इस दौरान पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
कामेश की महज दो महीने बाद शादी होने वाली थी. लड़की देख ली गई थी और विवाह की तैयारियां भी शुरु हो चुकी थी. परिवार पर यह दुख का पहाड़ अचानक टूट पड़ा. मृतक की दो बहनें और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.
कामेश का दोस्त योगेंद्र सिंह ने बताया कि झगड़ा दरअसल उसके साथ हुआ था. आरोपी ने उसे पत्थर से मारने की भी कोशिश की थी. लेकिन वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने चला गया. इसी बीच सुरेंद्र ने उसके सबसे करीबी दोस्त कामेश पर हमला कर उसकी जान ले ली.
वारदात के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t