अचानक सड़क पर पलटी तेज रफ्तार यात्रियों से भरी राजधानी बस, मची चीख पुकार, एक महिला की मौत, 5 घायल, अस्पताल में भर्ती, ड्राइवर फरार
A speeding Rajdhani bus full of passengers suddenly overturned on the road, causing screams, one woman died, 5 injured, hospitalized, driver absconding.
जशपुर/कांसाबेल : जशपुर जिले में आज सुबह सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. जिले के कांसाबेल में बस पलटने से दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई. कांसाबेल फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई. अन्य 4 यात्री घायल हो गए. यह मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक बस नम्बर CG15 F 5028 में कुल 23 यात्री सवार थे. जो फरसाबहार से अंबिकापुर जा रही थी. इसी दौरान कांसाबेल फरसाबहार मार्ग पर टांगरगांव कृष्णानगर से आगे बरजोर मोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में कुसुमताल निवासी इग्नेशिया मिंज की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अन्य 4 यात्री घायल हो गए. मृतिका फरसाबहार से कांसाबेल आ रही थी.
हादसे के बाद चीख पुकार मच गई. मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है. हादसे के बाद बस ड्राइवर फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है. सात्ग ही पुलिस हादसे की वजह की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



