रायपुर में लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ मारपीट, मामूली बहस बना दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक युवती का सिर फूटा, वीडियो वायरल, 10 के खिलाफ FIR दर्ज
A minor argument escalated into a bloody brawl in Raipur, with a young woman's head fractured, video goes viral, and an FIR filed against 10 people.
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव त्रिमूर्ति चौक इलाके में दो परिवारों के बीच गाली-गलौज की बात पर जमकर मारपीट हो गई. इस मारपीट में एक पक्ष के भाइयों ने मिलकर दूसरे पक्ष की महिलाओं को भी पीटा है. इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से FIR दर्ज की है.
मिली जानकारी के मुताबिक बसंत धीवर ने थाने में शिकायत किया कि वो त्रिमूर्ति चौक भाटागांव में रहता है. 16 सितंबर के रात 9 बजे उसका अपनी पत्नी से विवाद हो रहा था. इस दौरान मोहन सोनकर, लक्ष्मण सोनकर, देवा सोनकर हमें गाली क्यों बक रहे हो कहने लगे.
फिर उन्होंने गाली-गलौज और मारपीट शुरु कर दी. इस मारपीट में कमला धीवर, अरुण धीवर और पायल धीवर के साथ जमकर मारपीट की. आरोपियों का युवती के साथ मारपीट करने वीडियो भी आया है. जिसमें युवती का सिर भी फूटा है.
इस मामले में दूसरे पक्ष से मोहन सोनकर ने भी शिकायत दी है। उसने बताया कि बसंत धीवर और उसके परिवार के लोग जबरन गाली गलौज कर रहे थे. मना करने पर उन्होंने मारपीट शुरु कर दी. इस मारपीट में चेहरे और अन्य जगहों पर चोटें आईं है.
फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर FIR दर्ज की है. वारदात का वीडियो भी सामने आया है. जिसे पुलिस ने जांच में लिया है. वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



