चलती बाइक की पिछली सीट पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट, बोलेरो की खिड़की से बाहर निकले युवक, लहराई शराब की बोतल, आरोपी गिरफ्तार

Dangerous stunt performed by standing on the pillion seat of a moving bike; youths leaned out of a Bolero window and brandished a liquor bottle; accused arrested.

चलती बाइक की पिछली सीट पर खड़े होकर खतरनाक स्टंट, बोलेरो की खिड़की से बाहर निकले युवक, लहराई शराब की बोतल, आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर-कोरबा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब कोटा क्षेत्र से सड़क पर स्टंटबाजी के वीडियो सामने आए हैं. एक वीडियो में बाइक की पिछली सीट पर बैठा युवक खतरनाक करतब करता दिखाई दे रहा है. वहीं दूसरे वीडियो में युवक चलती कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ नजर आ रहा है.
दोनों वीडियो कोटा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं. इधर, कोरबा में चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर और शराब की बोतलें दिखाते हुए युवकों ने वीडियो बनाया. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर बोलेरो जब्त कर ली. मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.
बता दें कि हाल ही में नेशनल हाईवे पर कोनी-सेंदरी रोड पर चलती कार की सनरूफ बाहर निकलकर 2 युवतियों ने रील बनाई थी. इस मामले में खुद हाईकोर्ट ने एक्शन लिया था और SSP से पूछा गया था कि क्या कार्रवाई की गई है.
सनरूफ से बाहर निकला युवक
वायरल हो रहे एक वीडियो में ऑल इंडिया परमिट वाली कार (25BH6553N) वन-वे सड़क पर चलती नजर आ रही है. इस दौरान एक युवक कार की सनरूफ से बाहर निकला हुआ दिखाई दे रहा है. बाइक सवार एक व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब वायरल हो रहा है.
बाइक की सीट पर खड़े होकर स्टंट करता दिखा युवक
वहीं, दूसरे वीडियो में बाइक (CG10ER1740) पर दो युवक नजर आ रहे हैं. पीछे बैठा युवक सीट पर खड़ा होकर स्टंट करता दिखाई दे रहा है. इस दौरान सड़क पर सामने और पीछे से गाड़ियों की आवाजाही भी बनी हुई है.
दोनों वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर स्टंट करने वालों की पहचान शुरू कर दी है. वीडियो में दिखाई दे रहे वाहनों और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पहचान होने के बाद उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा सकती है.
कोनी रोड पर स्टंट का मामला, हाईकोर्ट ने लिया था संज्ञान
बिलासपुर में सड़क पर स्टंटबाजी का यह पहला मामला नहीं है. इससे पहले कोनी रोड पर चलती कार की सनरूफ खोलकर युवकों के स्टंट करने का वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी सख्त रुख अपनाया था.
हाईकोर्ट ने SSP से पूछा था- क्या कार्रवाई की?
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट ने बिलासपुर SSP को नोटिस जारी कर पूछा था कि स्टंट में शामिल लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई. मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में हुई थी. हाईकोर्ट ने सड़क पर इस तरह की स्टंटबाजी को गंभीरता से लेते हुए पुलिस से कार्रवाई की जानकारी मांगी थी..
कोरबा में बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट
कोरबा में भी रील बनाने के लिए युवक ने बोलेरो से खतरनाक स्टंट किया. चलती बोलेरो की खिड़की से बाहर निकलकर युवक स्टंट करता नजर आया। उसके हाथ में शराब की बोतल भी थी. इस दौरान हादसा होने का खतरा बना हुआ था.
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की. वीडियो और सबूतों के आधार पर पुलिस ने चालक राहुल पटेल की पहचान की और उसे गिरफ्तार कर लिया. बोलेरो को भी जब्त किया गया है. यह मामला मानिकपुर चौकी क्षेत्र का है.
बीते दिनों कुछ युवक बोलेरो वाहन (CG 12 BK 5855) में सवार होकर यहां पहुंचे थे. वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि वाहन चलते समय एक युवक खिड़की से बाहर निकलकर स्टंट कर रहा है और उसके हाथ में शराब की बोतल भी है. इस स्टंटबाजी के दौरान कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती थी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?