बिस्किट लेने दुकान गई 3 साल की मासूम के साथ वहसी दरिंदे दुकानदार ने किया रेप, तीन बच्चों के पिता धरम बंजारे भेजा गया सलाखों के पीछे
A brutal shopkeeper did immoral things with a 3 year old innocent girl who went to the shop to buy biscuits the police arrested the accused and sent him behind the bars
बिलासपुर : बिलासपुर जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र से फिर एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई. जिसमें 3 साल की मासूम को एक दुकानदार ने अपनी हवस का शिकार बनाया है. इस मामले में पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दर्शन बंजारे जो कि शादीशुदा और तीन बच्चों का पिता है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 सितंबर को दोपहर 1:30 बजे 3 साल की मासूम ने बिस्किट लेने के लिए अपनी मां से पैसे मांगे और बिस्किट लेने दुकान चली गई. जहां आरोपी धरम सिंह बंजारे उम्र 37 साल ने बच्ची को बिस्किट दिया और फिर दुकान के अंदर ले गया. जहां उसने मासूम के साथ दुष्कृत्य को अंजाम दिया और बच्ची को डराकर किसी को कुछ नही बताने की बात बोलकर घर भेज दिया.
जब बच्ची दुकान से कुछ देर बाद रोती हुई अपने घर पहुंची तो उसकी मां ने उससे सारी बात पूछी तब अपनी मां को आपबीती सुनाई. जिसके बाद उन्होंने परिजनों के साथ थाने में इसकी शिकायत की. इस मामले में पुलिस ने इस गंभीर अपराध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. वही मामले की जांच जारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



