नकली सोने के जेवर गिरवी रख 8.25 लाख की ठगी का खेल, भाभी की बहन के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Fraud worth ₹8.25 lakh involving the pledging of fake gold jewelry; crime executed in collusion with the sister-in-law's sister; three accused, including the supplier, arrested.

नकली सोने के जेवर गिरवी रख 8.25 लाख की ठगी का खेल, भाभी की बहन के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम, सप्लायर समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग : नकली सोने के जेवरात को असली बताकर गिरवी रखने और उसके बदले 8 लाख 25 हजार रुपए की रकम हासिल करने के मामले में दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. थाना सिटी कोतवाली दुर्ग और ACCU की संयुक्त टीम ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 84.880 ग्राम नकली सोने के जेवरात और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं.
28 और 30 सितंबर को दिया वारदात को अंजाम
मामला दुर्ग के श्री शिवम मॉल स्थित सहेली आर्म्स से जुड़ा है.  28 सितंबर और 30 सितंबर 2026 को एक महिला और एक पुरुष ने नकली सोने के जेवरात को असली सोना बताकर गिरवी रखा. इसके बदले कुल 8 लाख 25 हजार रुपए नगद प्राप्त किए गए.
इस मामले का खुलासा तब हुआ जब भोई पारा, दुर्ग निवासी पवन कुमार जैन उम्र 37 साल ने 4 अक्टूबर को थाना सिटी कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की जांच में धोखाधड़ी का जुर्म पाए जाने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.
पूछताछ में खुली पूरी कहानी
जुर्म दर्ज होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश शुरू की. जांच के दौरान रमेश कुमार और मीनाक्षी बाघ को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई. पूछताछ में दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता कबूल की. जिसके बाद दोनों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. 
पुलिस पूछताछ और आरोपियों के बयान के आधार पर नकली सोने के जेवर उपलब्ध कराने वाले राजेश अग्रवाल का नाम सामने आया. पुलिस ने राजेश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की. मामले में उसकी संलिप्तता पाए जाने पर उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया.
ऐसे करते थे ठगी
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का तरीका बेहद सीधा था. नकली सोने के जेवरात को वास्तविक सोने के जेवरात के रुप में पेश कर उन्हें गिरवी रखा जाता था. इसके बाद इसके बदले नगद रकम हासिल कर धोखाधड़ी की जाती थी. जांच के दौरान पुलिस ने नकली जेवरात उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसे भी मामले में आरोपी बनाया.
4 मोबाइल और नकली जेवर बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 नग मोबाइल फोन तथा 84.880 ग्राम नकली सोने के जेवरात बरामद किए हैं. मामले में पुलिस की जांच जारी है और आरोपियों से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है.
आरोपी 
रमेश कुमार, उम्र 35 साल निवासी शिवानंद नगर, रायपुर
मीनाक्षी बाघ, उम्र 39 साल निवासी कादम्बरी नगर, दुर्ग
राजेश अग्रवाल, उम्र 45 साल निवासी कबीर नगर, रायपुर
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb