युवती के साथ पढ़े युवक ने ऐंठे 5.80 लाख, न्यूड वीडियो वायरल करने की दी धमकी, अपने भाई के साथ मिलकर किया ब्लैकमेल, शिकायत दर्ज
The young man who studied with the girl extorted 5.80 lakh rupees, threatened to make the nude video viral, blackmailed her along with his brother, complaint lodged
भिलाई : स्मृति नगर पुलिस ने बाजार चौक उतई के रहने वाले समीर वर्मा और राहुल वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया है. दोनों पर युवती से ठगी और ब्लैकमेलिंग करने का आरोप है.
पहले आरोपियों ने अपने पिता की बीमारी का बहाना बनाकर रुपये लिए. इसके बाद फिर पीड़िता से रुपयों की मांग की. युवती ने जब रुपये न होने की बात कही. तो आरोपितों ने उसके न्यूड वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरु कर दिया. जब पीड़िता के परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की.
स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि आरोपित समीर वर्मा और पीड़िता पूर्व परिचित हैं. दोनों एक स्कूल में पढ़ते थे. चार दिसंबर 2023 को आरोपित समीर वर्मा ने पीड़िता को फोन कर कहा कि उसके पिता को लकवा मार गया है और ब्रेन हेमरेज हो गया है.
उसने इलाज के लिए मदद के तौर पर उससे रुपये मांगे. पीड़िता ने कई किस्तों में उसे करीब दो लाख रुपये यूपीआई के जरिये ट्रांसफर कर दिया. इसके बाद पीड़िता ने रुपये न होने की बात कहते हुए मना किया. तो समीर के बड़े भाई राहुल ने उसे कहा कि उसके छोटे भाई के पास उसकी न्यूड वीडियो है.
आरोपित राहुल ने उसे कहा कि अगर वह उन्हें रुपये नहीं देगी तो वे वीडियो उसके दोस्तों और परिवार वालों के पास भेज देंगे. इस बात की जानकारी मिलने के बाद युवती के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई. उन्होंने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. स्मृति नगर चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



