राहगीर को बचाने की कोशिश में सड़क पर गिरी तेज रफ्तार बाइक, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत, दोस्त घायल, पसरा मातम

A speeding bike fell off the road while trying to save a pedestrian, killing a young man on his way to a wedding, injuring his friend, causing widespread mourning.

राहगीर को बचाने की कोशिश में सड़क पर गिरी तेज रफ्तार बाइक, शादी समारोह में शामिल होने जा रहे युवक की मौत, दोस्त घायल, पसरा मातम

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 साल के युवक की मौत हो गई. जबकि उसका साथी घायल हो गया. यह हादसा लैलूंगा थाना क्षेत्र के राजपुर के पास देर रात हुआ. जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम धौराभांठा बरपाली निवासी राजकुमार मांझी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई राजेन्द्र मांझी उम्र 20 साल अपने साथी रामचरण अगरिया के साथ प्लेटिना बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए भेलवाटोली जा रहा था. बाइक को राजेन्द्र मांझी चला रहा था. जबकि रामचरण पीछे बैठा हुआ था.
रात करीब 9:30 बजे जब दोनों राजपुर स्थित आदर्श स्कूल के पास पहुंचे. तभी सामने से एक ट्रक आ रहा था. इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति सड़क पर आ गया. उसे बचाने की कोशिश में बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में राजेन्द्र मांझी और उसका साथी दोनों सड़क पर गिर पड़े. गिरने से राजेन्द्र के सिर में गंभीर चोट लग गई. जबकि रामचरण को हल्की चोटें आईं. हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और फौरन घायलों को उठाकर मदद की.
स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र मांझी को इलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस खबर के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई. हादसे के बाद गुरुवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अचानक सड़क पर आए व्यक्ति को बचाने के दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ना बताया जा रहा है.
पुलिस ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या बाइक की गति बहुत ज्यादा थी या सड़क पर लापरवाही की वजह से हादसा हुआ. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर रात के समय अक्सर भारी वाहन और बाइक की आवाजाही होती है. जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है. लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रात में गश्त बढ़ाने की मांग की है.
यह हादसा एक बार फिर सड़क पर सावधानी और यातायात नियमों के पालन की जरुरत को दर्शाता है. एक पल की चूक ने एक युवा की जान ले ली और उसके परिवार को गहरे दुख में डाल दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t