ई-रिक्शा चालक की मर्डर मिस्ट्री सुलझी, मामूली बात पर किया कत्ल, पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी
E-rickshaw driver murder mystery solved he was killed over a trivial matter police arrested 1 accused search for 2 absconding accused continues
बिलासपुर : मंगलवार की सुबह बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में चिंगराजपारा आत्मानंद स्कूल ग्राउंड में ई-रिक्शा चालक सत्यनारायण प्रधान की लाश खून से लथपथ मिली थी. जिसकी किसी भारी चीज से सिर कुचलकर हत्या की गई थी. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी और पुलिस भी मौके पर पहुँच अपनी जांच में जुट गई थी.
वही इस मामले में देर शाम तक ही पुलिस ने हत्या के 1 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. ग़ौरतलब है कि थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में एसीसीयू बिलासपुर के साथ टीम तैयार कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी.
पतासाजी के दौरान प्रदीप सिंह ठाकुर के साथ मृतक का विवाद होने की खबर
मिलने पर प्रदीप सिंह ठाकुर की तलाश किया गया जो अपने ठिकाने से फरार होना पाया गया. जिसके बारे में पतासाजी के लिए अलग-अलग टीम लगाया गया. जिनके द्वारा रिपोर्ट के महज 8 घंटों के भीतर आरोपी प्रदीप ठाकुर को पकड़ा गया. जिससे घटना के बारे में पूछताछ करने पर जूर्म कबुल कर मृतक के ई-रिक्शा से धक्का लगने की बात पर विवाद कर अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या करना कबुल किया. जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है. मामले में 2 अन्य आरोपी फरार हैं. जिनकी तलाश की जा रही है.
आरोपी
प्रदीप सिंह ठाकुर पिता स्व रामनिहोर सिंह ठाकुर उम्र 36 साल निवासी चिंगराजपारा थाना सरकंडा बिलासपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



