नगर पंचायत में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रिश्वतखोर सीएमओ रामायण प्रसाद पांडेय, आरोपी से हो रही पूछताछ

ACB raids Nagar Panchayat corrupt CMO Ramayan Prasad Pandey caught red handed taking bribe the accused is being questioned

नगर पंचायत में एसीबी का छापा, रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया रिश्वतखोर सीएमओ रामायण प्रसाद पांडेय, आरोपी से हो रही पूछताछ

रायगढ़ : भ्रष्टाचार में लिप्त सरकारी अधिकारी और कर्मचारी रिश्वतखोरी में भी पूरी तरह डूबे हुए जो बिना पैसों के कोई काम नही करते ऐसे ही एक सीएमओ को बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों ने पकड़ा. सीबी की टीम नगर पंचायत सीएमओ से इस मामले में पूछताछ कर रही है. पूरा मामला रायगढ़ जिले के किरोड़ीमल नगर पंचायत का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी द्वारा 1 अक्तूबर 2024 को एसीबी कार्यालय बिलासपुर में यह शिकायत की गई थी कि उनके द्वारा नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर रायगढ़ में एम.एस. भवानी ट्रेडर्स का संचालन किया जा रहा है. जिसके जरिए उसके द्वारा कई कंपनी का उत्पाद बेरोजगार लोगों से विक्रय कराया जाता है. उक्त फ्रेंचाइजी को संचालित करने के लिए गुमाश्ता लाइसेंस प्रदान करने के लिए उसने आवेदन दिया था. लेकिन लाइसेंस देने के एवज मे सीएमओ रामायण प्रसाद पांडेय द्वारा 25000 रुपए की मांग की जा रही है जो वह उक्त राशि उन्हें रिश्वत में नहीं देना चाहता बल्कि रिश्वत लेते हुए उन्हें पकड़वाना चाहता है.
शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई और सत्यापन दौरान मोलभाव में 20000 रुपए प्रार्थी से लेने के लिए आरोपी द्वारा सहमति दी गई. सत्यापन के दौरान आरोपी द्वारा प्रार्थी से 10000 रुपए ले लिए गए और बाकी रिश्वती रकम 10000 रुपए को बाद में लेने की बात हुई. जिस पर एसीबी द्वारा ट्रैप की योजना बनाई गई.
और 10000 रुपए प्रार्थी से रिश्वत लेते हुए एसीबी बिलासपुर की टीम द्वारा आरोपी को नगर पंचायत किरोड़ीमल में पकड़ा गया. एसीबी टीम को देखते ही आरोपी ने हाथ में लिए रिश्वत रकम को फेक दिया गया. जिसे एसीबी टीम ने बरामद कर लिया. आरोपी के खिलाफ धारा 7 पीसी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb