दर्दनाक हादसे में गई जान, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में दबकर युवक की मौत, आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

Life lost in a tragic accident, high speed tractor overturned after going out of control, young man died after being crushed in the accident, accused driver absconded, police engaged in investigation

दर्दनाक हादसे में गई जान, अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में दबकर युवक की मौत, आरोपी चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की गृह जिला जशपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गई. उसके नीचे दबकर एक युवक की मौत हो गई. वहीं ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है. हादसे की खबर पर मौके पर पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई. यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बुरजूडीह के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार एक युवक की दबकर मौत हो गई. वहीं हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया. मृतक की पहचान अशोक राम के रुप में हुई है. जो राजपुर थाना क्षेत्र का निवासी था.
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर ग्राम महनई से रेत लेने के लिए डिपाडीह जा रहा था. रास्ते में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे की खबर मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI