पिता-पुत्र ने नौकरी लगाने के नाम पर किया 3.5 लाख की ठगी, एक आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल, बेटा फरार, बेटे की तलाश जारी

Father and son cheated for Rs 3.5 lakh in the name of getting a job, police sent one accused father to jail, son absconded, search for son continues

पिता-पुत्र ने नौकरी लगाने के नाम पर किया 3.5 लाख की ठगी, एक आरोपी पिता को पुलिस ने भेजा जेल, बेटा फरार, बेटे की तलाश जारी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पिता-पुत्र ने मिलकर एक शख्श का NTPC लारा में नौकरी लगाने के नाम पर 3.5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दूसरा आरोपी अभी फरार है. पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक झलमला निवासी कर्मवीर सिंह ने जुटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम महलोई थाना पुसौर निवासी सुदामा प्रधान और उसके पिता ने एनटीपीसी लारा में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 2.75 लाख ऑनलाइन (फोन पे के जरिए) और 75 हजार नकद वसूले हैं.
शिकायत पर की गई जांच में जूटमिल पुलिस ने ठोस सबूत जुटाए. जिसमें सुदामा प्रधान और उसके पिता भरत प्रधान द्वारा संगठित रुप से कुल 3.5 लाख की ठगी की पुष्टि हुई. जांच पूरी होने पर थाना जूटमिल में आरोपियों के खिलाफ अपराध धारा 420, 120-बी भादंवि के तहत जुर्म दर्ज किया गया. पुलिस टीम द्वारा दबिश देने पर आरोपी भरत प्रधान को हिरासत में ले लिया गया. जबकि उसका बेटा सुदामा फरार है.
पुलिस पूछताछ में भरत प्रधान ने कबूल किया कि दो साल पहले उसने अपने बेटे सुदामा के साथ मिलकर साजिश कर पीड़ित कर्मवीर सिंह से नौकरी दिलाने के नाम पर रकम वसूली थी. जिसे उन्होंने जमीन और मकान में खर्च कर दिया. आरोपी भरत प्रधान, उम्र 55 साल पिता स्व उदेराम प्रधान, निवासी महलोई थाना पुसौर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
फरार आरोपी सुदामा प्रधान की तलाश में जूटमिल पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस ने आश्वस्त किया है कि जल्द ही फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर कानून के हवाले किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB