राजधानी में दोपहिया वाहन में सवार 2 लोगों से तलाशी के दौरान पुलिस को मिली 52 लाख की 115 नग चांदी की सिल्ली, दोनों तस्कर गिरफ्तार
During a search of two people travelling on a two-wheeler in the capital, the police found 115 silver bars worth Rs 52 lakh, both the smugglers were arrested
रायपुर : खमतराई थाना पुलिस ने 56 किलो चांदी जब्त की है. इसकी कीमत करीब 60 लाख रुपए आंकी गई है. पुलिस के सूत्र बताते है कि ये चांदी युवक दुपहिया वाहन में बोरे में भरकर ले जा रहे थे. शक के आधार पर उन्हें जब रोका गया तो पुलिस के होश उड़ गए जब उन्होंने ये देखा कि बोरे के अंदर चांदी भरी हुई है.
चांदी जब्ती को लेकर रायपुर पुलिस ने खुलासा किया और बताया कि खमतराई पुलिस को खबर मिली कि दोपहिया वाहन में सवार 2 लोग अपने पास एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली रखे हैं. और मेटल पार्क उरला से खमतराई की तरफ आ रहे हैं. इस खबर पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए भनपुरी चैक में नाकेबंदी पाईंट लगाया.
इसी दौरान मुखबीर द्वारा बताये दोपहिया वाहन को आता देखकर टीम के सदस्यों द्वारा वाहन को रोकवाया गया. वाहन में 2 लोग सवार थे. जिन्होंने पूछताछ में अपना नाम ओंकार जाधव और अजय गेजगे निवासी महाराष्ट्र का होना बताया. टीम के सदस्यों द्वारा उनके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैले में एम्ल्यूमिनियम जैसे चांदी की सिल्ली रखा होना पाया गया. जिसे रखने व परिवहन करने के संबंध में दोनों से पूछताछ करने व वैध दस्तावेज की मांग करने पर उनके द्वारा गोल मोल जवाब देकर किसी तरह का कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया.
जिस पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 56 किलो 300 ग्राम एल्यूमिनियम जैसे चांदी का 115 नग सिल्ली कीमत करीब 52 लाख रुपये और परिवहन में इस्तेमाल ईवी स्कुटर ऐथर नम्बर CG04 PQ 8047 को धारा 35 (1), ई बीएनएसएस/303 (3) बीएनएस के तहत जप्त कर दोनों के खिलाफ थाना खमतराई में इस्तगासा क्रमांक 02/2025 धारा 35 (1), ई बीएनएसएस/303 (3) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। एल्यूमिनियम जैसे चांदी के बारे में दोनों आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है. कि ये किस व्यापारी की चांदी है.
नाम आरोपी
01. ओंकार जाधव पिता चन्द्रकांत जाधव उम्र 23 साल साकिन ग्राम सायसीन तालुका खानपुर जिला सांगली (महाराष्ट्र)
02. अजय गेजगे पिता शिवाजी गेजगे उम्र 23 साल साकिन ग्राम मिरे तालुका मारसीरस जिला सोलापुर (महाराष्ट्र)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



