कैरेक्टर पर शक करना पड़ा महंगा, पत्नी का गला काटा, सिर हाथ में लेकर घूमता रहा, वीडियो वायरल, बोला- मैंने बहुत प्यार किया लेकिन उसे भरोसा नहीं
Doubting character proved costly, slit wife's throat, kept roaming with head in hand, video went viral, said- I loved her a lot but she did not trust me
कोरबा : कोरबा जिले के ग्राम बुंदेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी एक हाथ में पत्नी का कटा हुआ सिर और दूसरे हाथ में धारदार हथियार लेकर गांव में घूमता रहा. जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. यह सनसनीखेज वारदात रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका छेक बाई मूलतः अजगरबहार क्षेत्र के ग्राम हरदीमाड़ा की रहने वाली थी. वह पिछले 3-4 साल से अपने पति सालिक राम यादव के साथ ग्राम बुंदेली में रहकर पोल्ट्री फार्म में काम कर रही थी. बुधवार दोपहर चरित्र में शक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से पत्नी पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
इसके बाद आरोपी ने क्रूरता की हद पार करते हुए पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और उसे लेकर गांव में घूमने लगा. आरोपी के इस भयावह रुप को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. लोगों ने फौरन पुलिस को खबर दी.
बताया जा रहा है कि आरोपी अपनी पत्नी छेक बाई को बहुत प्यार करता था. लेकिन उसकी पत्नी अपने पर शक करती थी. जिससे आए दिन पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था. इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने खुनी वारदात को अंजाम दिय.
खबर मिलते ही रजगामार चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल हत्या की असली वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस की जांच में चरित्र शंका को वजह माना जा रहा है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



