खेत में काम करते वक्त दर्दनाक हादसा: ट्रांसफार्मर फटने से 3 किसानों की गई जान, मृतकों में बाप-बेटे शामिल, अंतिम संस्कार का मंजर देख रो पड़ा गांव
Tragic accident while working in the fields: 3 farmers lost their lives when a transformer exploded; the deceased included a father and son, and the sight of the last rites left the village in tears.
बेमेतरा/मोहतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा गांव में ट्रांसफॉर्मर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया. खेत में काम कर रहे तीन किसान अचानक हुए धमाके की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए. यह घटना मोहतरा खंडसरा गांव के हेमबंद खार की बताई जा रही है. तीन मौतों से मोहतरा गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.
मिली जानकारी के मुताबिक 20 सितंबर की सुबह करीब 8:30 बजे ईश्वर पटेल उम्र 62 साल, राधेश्याम चंद्राकर उम्र 50 साल और उनके बेटे छन्नू चंद्राकर उम्र 32 साल खेत में काम कर रहे थे. इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर में जोरदार ब्लास्ट हुआ और उसका गर्म तेल दूर तक फैल गया. जिसकी चपेट में तीनों किसान आ गए.
हादसे के बाद आसपास चीख-पुकार मच गई. फौरन तीनों को बेमेतरा जिला अस्पताल ले जाया गया. हालत नाजुक होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई. तीन मौतों से मोहतरा गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना की जांच और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



