सरकारी नौकरी दिलाने का कई लोगों को दिया झांसा, 13 लाख से ज्यादा की ठगी, पुलिस ने शातिर ठग संतराम को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Many people were duped on the pretext of getting them government jobs, more than 13 lakhs were defrauded, police arrested the cunning thug Santram and sent him to jail
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई : थाना खैरागढ़ क्षेत्र में आरोपी संतराम भारती पिता सुखदेव भारती, उम्र 32 साल निवासी मुहडबरी, थाना छुईखदान, जिला केसीजी द्वारा कलेक्टर ऑफिस में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी की गई. आरोपी ने कई लोगों से कुल ₹13,50,000/- की धोखाधड़ी की.
खबर मिलते ही थाना खैरागढ़ में अपराध क्रमांक 416/25, धारा 318(4), 336(3), 338, 340(1), 340(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया.
त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना टीम ने जरुरी सबूत इकठ्ठा कर आरोपी संतराम भारती को गिरफ्तार किया औ अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है,.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb?mode=ac_t



