छत्तीसगढ़ के नाबालिग ने दी एयर इंडिया प्लेन को उड़ाने की धमकी, कारोबारी के बेटे को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, जगदलपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
Minor from Chhattisgarh threatened to blow up Air India plane had to land in Delhi Mumbai Police arrested businessman son
राजनांदगांव : एयर इंडिया की फ्लाइट उड़ाने की धमकी देने वाला नाबालिग की पहचान कर ली गई. धमकी के बाद से मचे हड़कंप के बाद मुंबई से न्यूयार्क जाने वाली फ्लाइट को आनन फानन में दिल्ली में उतरना पड़ा था. जिसके बाद से मुंबई पुलिस की विशेष टीम इस मामले में आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी. और इस मामले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी के बेटे को हिरासत में ले कर पूछताछ कर रही है.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एयर इंडिया की फ्लाइट को उड़ाने की धमकी देने वाला नाबालिग छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव का रहने वाला निकला. यह नाबालिग एक कारोबारी का बेटा है और उसने मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट AI 119 में बम होने की झूठी खबर फैलाई. जिससे फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग दिल्ली एयरपोर्ट पर करानी पड़ी.
मुंबई पुलिस की 5 सदस्यीय विशेष टीम, जिसमें इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं. राजनांदगांव पहुंची और नाबालिग समेत चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया. इन सभी से पुलिस द्वारा गहन पूछताछ की जा रही है. टीम का नेतृत्व 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी और मुंबई एयरपोर्ट के डीसीपी मनीष कलवानिया कर रहे हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
जगदलपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जगदलपुर : मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर आज दोपहर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई. जगदलपुर से रायपुर के लिए उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद खिड़की टूटने की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.
फ्लाइट में 70 मुसाफिर सवार थे. कुछ मुसाफिरों को फ्लाइट टिकट के पैसे वापस किए गए. वही। कुछ मुसाफिरों ने अगले दिन की फ्लाइट के लिए टिकट बुक करा लिया. पायलट की सतर्कता से फ्लाइट को सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतारा गया. फ्लाइट की लैंडिंग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट पर कराई गई. राहत की बात यह है कि फ्लाइट में सवार सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. एयरलाइंस की टीम तकनीकी खराबी की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



