मासूम से दुष्कर्म के दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यादव समाज ने दी मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपकर उग्र आंदोलन की चेतावनी
If action is not taken against the culprits of raping an innocent then the Yadav community has given a memorandum in the name of the Chief Minister and warned of a fierce agitation
धमतरी : धमतरी जिले के कुरुद क्षेत्र में 5 साल की बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म पर प्रदेश यादव समाज बहुत ज्यादा आक्रोश में है. सोमवार को प्रदेश स्तर के यादव समाज के लोग कलेक्टर पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री के नाम से ज्ञापन सौंपा.
बता दें कि एक 5 साल की बच्ची के साथ बर्बरता हुई है और 22 दिन तक पीड़ित प्रार्थी इलाज के लिए इधर उधर भटकते रहे जब मामला मीडिया में आया तब जाकर इलाज शुरु किया गया. जिन्हे देखते हुए यादव समाज के लोग सरकार से मांग कर रहे हैं कि आखिर 22 दिनों तक पीड़ितों को भटकना क्यों पड़ा? आखिर किसकी लापरवाही है? इसकी जांच कर जो भी डॉक्टर अधिकारी को दोषी पाया जाता है तो उन्हें फौरन सस्पेंड करें.
वही समाज के लोगो ने ये भी बताया कि आज शराब के नशे में छोटे-छोटे बच्चे चाकूबाजी रेप को अंजाम दे रहे हैं. अगर मांग को पूरा नहीं किया जाता तो प्रदेश भर के यादव घर से बाहर आकर उग्र आंदोलन करेंगे. बहरहाल जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के नाम से दिए गए ज्ञापन को संज्ञान में लेते हुए आवेदन को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की बात कही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



