नाबालिग बच्ची को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ साल तक ब्लैकमेल और दुष्कर्म, 5 आरोपी गिरफ्तार होकर पहुंचे जेल
A minor girl was blackmailed and raped for a year and a half, with the perpetrators threatening to circulate her obscene photos and videos; 5 accused have been arrested and sent to jail.
महासमुंद : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र में पॉक्सो केस में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों पर नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने, ब्लैकमेलिंग करने और पैसे की मांगने का आरोप है. यह सिलसिला करीब डेढ़ साल से चल रहा था. मामले में दुष्कर्म के आरोप भी शामिल हैं.
मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक मामले में दो मुख्य आरोपियों के साथ तीन अन्य सह-आरोपी शामिल हैं. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), पॉक्सो एक्ट (POCSO) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत जुर्म दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया है. अदालत में पेश किए जाने के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.
डेढ़ साल तक ब्लैकमेलिंग करने का आरोप
जानकारी के मुताबिक, आरोपियों पर नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो के जरिए उसे लगातार धमकाने का आरोप है. फोटो-वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर कथित तौर पर पैसों की मांग की जाती थी. करीब डेढ़ साल तक ब्लैकमेलिंग किए जाने की बात सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है.
13 अक्टूबर को थाने में हंगामा
बसना थाना क्षेत्र का यह मामला 13 अक्टूबर को थाने में हुए हंगामे के बाद चर्चा में आया था. इसके बाद पुलिस की कार्रवाई और जांच को लेकर लोगों की नजर बनी हुई थी. अब पांच आरोपियों की गिरफ्तारी और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद मामले में पुलिस की कार्रवाई सामने आई है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



