बकरी चराने के लिए गए व्यक्ति की हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, आपसी रंजिश बनी वजह, आरोपी सुकालू गिरफ्तार
Police revealed the case of murder of a person who had gone to graze goats mutual rivalry became the reason accused Sukalu arrested
दुर्ग : दुर्ग जिले के ग्राम आमदी में 30 सितम्बर 2024 को सुबह बकरी चराने के लिए गये व्यक्ति की अज्ञात व्यक्ति द्वारा की गई हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी राजेश पटेल पिता स्व दुर्गाराम पटेल उम्र 45 साल निवासी ग्राम आमदी थाना अर्जुनी जिला धमतरी के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि आत्मा राम पटेल पिता स्व दुलू राम पटेल उम्र 50 साल ग्राम आमदी 30 सितम्बर 2024 के सुबह करीब 11 बजे को बकरी चराने के लिए आमदी से भानपुरी रोड़ बड़े नहरनाली तरफ गया था. जिनका शव 1 अक्तूबर 2024 के सुबह करीब 8:30 बजे बड़े नहरनाली पार में पोखराज साहू के खेत के पास धरसानाली पानी में उफला पड़ा है.
इस रिपोर्ट पर थाना अर्जुनी में मर्ग कमांक 74/24 धारा 194 बीएनएसएस. कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया और मृतक के शव को पीएम रिपोर्ट में मृतक की मौत की प्रकृति हत्यात्मक होना लेख किये जाने पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध कमांक 262/24 धारा 103 (1) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया.
अर्जुनी पुलिस एवं सायबर टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना स्थल एवं आस पास से मुखबिर की खबर के आधार पर आरोपी सुकालू राम चेलक को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ किया गया. जिस पर आरोपी द्वारा अपने बयान में बताया गया कि 30 सितम्बर 2024 के करीब 1 महीने पहले मृतक आत्मा राम पटेल के साथ विवाद हुआ था. जिससे वह उससे दुश्मनी रखता था. 30 सितम्बर 2024 के करीब 1:30 बजे घटना स्थल ग्राम आमदी बड़े नहरनाली पार के पास उसी बात को लेकर मृतक और आरोपी के बीच विवाद हुआ और आरोपी मृतक को अपने पास रखे लकड़ी के डण्डा से जानलेवा वार कर कत्ल करना बताया गया और कत्ल करने में इस्तेमाल लकड़ी के डण्डा को घटना स्थल के पास धान के फसल वाली खेत में फेकना और घटना के समय पहने कपड़ा को अपने कमरे में रखना बताया गया.
इस मामले की जांच के दौरान 3 अक्तूबर 2024 को आरोपी से घटना में इस्तेमाल 1 नग लकड़ी का डण्डा और घटना के समय पहने कपड़ा 1 नग नीला रंग का जीन्स फूलपेन्ट जिसमें जगह-जगह मिट्टी लगा हुआ और 1 नग टी-शर्ट जप्त किया गया. घटना स्थल से करीब 200 ग्राम मिट्टी जप्त किया गया है.
आरोपी के खिलाफ अपराध घटित करना और पुख्ता सबुत पाये जाने पर आरोपी सुकालू चेलक को 3 अक्तूबर 2024 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
उक संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अर्जुनी सन्नी दुबे, सउनि.उत्तम निषाद प्रआर. लोकेश नेताम, देवेंद्र राजपूत, खोमेंद्र भारद्वाज, आरक्षक योगेश नाग, दीपक साहू, फ़नेश साहू, मुकेश मिश्रा ,खेमू हिरवानी, राजेश साहू, प्रशांत पांडेय, संजय ठाकुर,भागवत साहू का विशेष योगदान रहा
आरोपी का नाम
सुकालू चेलक पिता स्व सोनू राम चेलक उम्र 45 साल निवासी ग्राम चुनकट्टा थाना उतई जिला दुर्ग (छग)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



