शराब के नशे में डायल-112 से कॉल कर गाली-गलौज और बदसलूकी, बोला- पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही, आरोपी सोनू साहू गिरफ्तार

In a drunken state he called dial-112 and abused and misbehaved said- police is not working properly accused Sonu Sahu arrested

शराब के नशे में डायल-112 से कॉल कर गाली-गलौज और बदसलूकी, बोला- पुलिस ठीक से काम नहीं कर रही, आरोपी सोनू साहू गिरफ्तार

रायपुर : डायल 112 सेवा को छ.ग. शासन द्वारा अपराध नियंत्रण जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा के दृष्टिकोण से संचालित किया जा रहा है. लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा बिना वजह डायल 112 में बार-बार फोन कर अनुचित शब्दों का प्रयोग कर आपातकालीन सेवा में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा है. जिस पर संज्ञान में लेते हुये वरिष्ठ अधिकरियों के द्वारा अनावेदको के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है.
इसी कड़ी में सेन्ट्रलाईज्ड कमाण्ड एण्ड कंट्रोल सेंटर (सी-4), डायल 112 सिविल लाईन रायपुर में मोबाइल नंबर 90396-30012 के धारक सोनू साहू के द्वारा कॉल कर अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए कॉल टेकरो को परेशान कर आपातकालीन सेवा में व्यवधान करने की शिकायत पर थाना सिविल लाईन, रायपुर में अनावेदक सोनू साहू पिता फेरहाराम साहू उम्र 34 साल पता सिन्हा किराना स्टोर्स के पास, बारहखोली, गांधीनगर, पंडरी रायपुर के खिलाफ धारा 170/126, 135(3) बी.एन.एस.एस. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया है. रायपुर पुलिस द्वारा इस तरह की शिकायतों में लगातार कार्यवाही की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb