छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय के कर्मचारी करेंगे उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निवास का घेराव, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर होगा प्रदर्शन
Chhattisgarh Municipal Corporation employees will surround the residence of Deputy Chief Minister Arun Sao there will be a demonstration with 6-point demands
रायपुर : प्रदेश स्तरीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी 6 सूत्री मांग को लेकर विभागीय मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अपनी मांगो से अवगत कराया. अरुण साव की साथ हुई चर्चा में जल्द ही कर्मचारी हित में फैसला लिए लेने की बात कही गई है.
नवयुक्त अधिकारी कर्मचारी कल्याण संघ नगरीय निकाय के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहा कि अगर हमारी मांगों पर आगामी 25 अगस्त 2024 तक कर्मचारी हित में फैसला नहीं लिया जाता तो संघ द्वारा आगामी 27 अगस्त 2024 को अरुण साहू उपमुख्यमंत्री एवं विभागीय मंत्री नगरी प्रशासन के निवास का घेराव किया जाएगा.
वर्तमान में त्योहारों का समय है और प्रदेश के नगरीय निकायों के कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. जिसको लेकर कर्मचारियों में भारी आक्रोश है.
27 अगस्त को सुभाष स्टेडियम, रायपुर में इकठ्ठा होने का फैसला किया है. यहां से नगरीय निकाय मंत्री के बंगला तक रैली निकाली जाएगी. इसके बाद मंत्री के बंगले का घेराव किया जाएगा. संघ ने मांग की है कि नगरीय निकायों के कार्यभारित कर्मियों को पेेंशन दिया जाए.
नगरीय निकायों से सेवानिवृत्त हुए कर्मियों की देनदारियों, उपादान की राशि और अर्जित अवकाश नकदीकरण का जल्द भुगतान किया जाए. नगरीय निकायों में पदों पर प्रमोशन का चेनल निर्धारण किया जाए. नगरीय निकाओं में 2.5 साल से अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा रही है. तुरंत नियुक्ति दी जाए.
दैनिक वृत्त पर कार्यरत कर्मियों को जल्द नियमित किया जाए. पहले 1988 तक व इसके बाद 1997 तक नियुक्त हुए कर्मियों को नियमित किया गया है. 27 साल से किसी भी प्रकार नियमितिकरण आदेश जारी नहीं किया गया है.
बता दे कि संघ की मांगो को लेकर प्रदेश अध्यक्ष राजेश सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश तिवारी, पंकज मेश्राम, प्रदेश सचिव ऋषभ ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष संदीप चंद्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ शिल्पा मेश्राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अनु सोनी, प्रदेश महामंत्री विकास सिंह ठाकुर, हरिशंकर पावरिया, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष माहितोस शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता ललित साहू, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य विशाल साहू आदि कर्मचारी निवास में जाकर मुलाकात की.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



