महासमुंद से कार चोरी कर कबीरधाम में छोड़कर फरार, पुलिस को राजस्थान के 2 अन्तर्राज्यीय चोरों को गिरफ्तार करने में मिली कामयाबी
They stole a car from Mahasamund and fled after leaving it in Kabirdham police succeeded in arresting 2 interstate thieves from Rajasthan
महासमुंद : महासमुंद जिले के थाना पटेवा क्षेत्र में मारुति कार की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने मारुति कार की चोरी करने वाले 2 अन्तर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है. सायबर सेल और थाना पटेवा ने यह संयुक्त कार्यवाही की है. दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी उमाशंकर पटेल साकिन ग्राम रामपुर ने 27 जुलाई को अपने घर के पोर्च में खड़ी बलेनो कार नम्बर CG06 GV 4166 की चोरी होने की थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराया. जिस पर थाना पटेवा के अपराध क्रमांक 134/2024 धारा 303(2) बी.एन.एस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले में जांच के दौरान पुलिस की टीम ने 4 अगस्त को चोरी हुए सफेद रंग की बोलेनो कार को ग्राम बेन्दा जंगल से लावारिस हालात जब्त किया. पुलिस की टीम अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर रही थी. इस दौरान पुलिस को 2 संदिग्ध व्यक्ति का पता चला। जिस पर संदेहियों के पता तलाश के दौरान आरोपी के गंगापुर राजस्थान में होना पता चला.
पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों धीरज गुर्जर निवासी कीसन की झोपडी थाना गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर राजस्थान और राजेश कुमार गुर्जर निवासी ग्राम जाखोलास थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर राजस्थान का निवासी ने 3 महीने पहले प्रार्थी के घर के पास बिजली खम्भा लगाने के दौरान घर अंदर चोरी छुपे घुसकर कार की चाबी चोरी करना कबूल किया और फिर मौका पाकर प्रार्थी के घर के पोर्च से आधी रात को मारुति कंपनी की बलेनो कार नम्बर CG06 GV 4166 को चोरी कर ग्राम बेन्दा जंगल कबीरधाम में छोडकर भागना कबुल कर लिया.
आरोपीयों का कृत्य धारा 303(2), 331(3), 3(5) बी.एन.एस का अपराध घटित करना पाए जाने से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया.
आरोपी
धीरज गुर्जर पिता रामसिंह गुर्जर उम्र 20 साल निवासी कीसन की झोपडी थाना गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर राजस्थान
राजेश कुमार गुर्जर पिता मुरारी लाल गुर्जर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम जाखोलास थाना बाटोदा जिला सवाई माधोपुर राजस्थान
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



