सौरभ चंद्राकर गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आया बयान, 10 महीनों में ही भाजपा सरकार पूरी तरह फेल -सुशील आनंद शुक्ला
Former Chief Minister Bhupesh Baghel statement after Saurabh Chandrakar arrest BJP government completely failed within 10 months Sushil Anand Shukla
10 महीनों में ही भाजपा सरकार पूरी तरह फेल -सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : राज्यपाल द्वारा छत्तीसगढ़ में इन्वेस्टर मीट के लिए केंद्रीय वित्तमंत्री को दिए गए प्रपोजल पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि 10 महीनों में ही भाजपा की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है. कार्यक्रम तय करना विधायिका का उत्तरदायित्व है. लेकिन भारतीय जनता पार्टी की साय सरकार यह भी नहीं कर पा रही है. जिला स्तर में अधिकारियों की बैठक तक राज्यपाल को लेनी पड़ रही है.
शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को साफ करना चाहिए कि सरकार आखिर चला कौन रहा है. संवैधानिक व्यवस्था के विपरीत अगर राजभवन से ही सरकार चलाना है तो ऐसे प्रदेश सरकार का कोई औचित्य नहीं है. तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाकर छत्तीसगढ़ की सरकार को भंग कर देना चाहिए. शुक्ला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं से निवेश आकर्षित करने में पूरी तरह से नाकाम रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
सट्टेबाजी ऐप महादेव बुक के सरगना सौरभ चंद्राकर को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया. उनकी गिरफ्तारी इंटरपोल द्वारा जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर की गई है. प्रवर्तन निदेशालय ने चंद्राकर की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल से अनुरोध किया था.
यूएई के अधिकारियों ने भारतीय सरकार को सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी की जानकारी दी. भारतीय अधिकारियों ने चंद्राकर के प्रत्यर्पण की तैयारियां तेज कर दी है. और उम्मीद जताई जा रही है कि उसे जल्द ही भारत लाया जाएगा. सूत्रों के मुताबिक सौरभ को भारत लाने की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और उसे 10 दिनों के भीतर भारत डिपोर्ट किया जाएगा.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया है कि बीजेपी की सरकार लगातार उन्हें इस मामले में परेशान करती रही है. और अब तो उनके परिवार वालों को भी परेशान करना शुरु किया गया है. उन्होंने यह भी कहा है कि बीजेपी की सरकार जो प्रदेश और केंद्र दोनों जगह है. वह स्वतंत्र है. और इस पर कितनी जल्दी कार्यवाही करती है. यह देखने वाली बात होगी क्योंकि बीजेपी की सरकार बनने के बाद भी या सट्टा एप लगातार अपना काम कर रहा है. इस पर लगाम नहीं लगाया जा सकता है. जो कि वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



