राजधानी में एक और मर्डर, तंज कसने पर दोस्त का कत्ल कर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी, गिरफ्तार, गैंगरेप के बाद फिर मिली एक लाश

Another murder in the capital the accused killed his friend after being taunted and kept sitting near the body arrested another body found after gang rape

राजधानी में एक और मर्डर, तंज कसने पर दोस्त का कत्ल कर लाश के पास ही बैठा रहा आरोपी, गिरफ्तार, गैंगरेप के बाद फिर मिली एक लाश

रायपुर : राजधानी रायपुर अब पूरी तरह से अपराध का गढ़ बन चूका है, यहां मुजरिमों को न कानून का डर है और न ही कानून से मिलने वाली सजा की परवाह है. छत्तीसगढ़ में चाकूबाजी की घटना आए दिन बढ़ती जा रही है.रायपुर में पिछले 24 घंटे में 3 लोगों का मर्डर हो गया है. वहीं तीन लोगों के कत्ल ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रदेशवासियों में दहशत का माहौल है. पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रांतर्गत एक युवक का मर्डर हुआ है, यहां आपसी विवाद के बाद युवक ने अपने ही साथी की फावड़ा मारकर हत्या कर दी और दोस्त के शव के पास ही बैठा रहा. वहीं एक गैंगरेप की घटना के बाद अब शहर में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश संदिग्ध हालत में नाले में मिली है.
मिली जानकारी के मुताबिक  पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में विनायक सिटी में मजदूरी करने वाले संतोष कुमार उम्र 40 साल और नोहर मानिकपुरी उम्र 23 साल साथ में ही रहते थे. मंगलवार रात 10 बजे दोनों ने खाना खाने के बाद साथ बैठकर शराब पी. इसी दौरान दोनों के बीच पैसों को लेकर बहस हो गई.
इस दौरान संतोष ने नोहर पर तंज कसते हुए कहा कि कमाई के कुछ पैसे घर भी भेज दिया कर ये बात नोहर को चुभ गई. इसके बाद दोनों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई शुरु हो गई. इस बीच नोहर ने संतोष पर पास ही पड़े फावड़े से सिर पर कई वार कर दिया.
नोहर के जोरदार वार से  संतोष का सिर फट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. शोरगुल सुनकर जब आस-पास के मजदूर मौके पर पहुंचे तो नोहर अपने साथी के शव के पास ही बैठा हुआ था. इसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस की टीम ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

देर रात राजधानी के कोतवाली थाना क्षेत्र में नेहरु नगर चांदनी चौक के आगे में एक बार चाकूबाजी की घटना सामने आई है. शंकर नगर निवासी मिनार ने विजय दुबे को किसी बात को लेकर पहले मारपीट की. फिर चाकू से वार कर दिया. जिसके कारण विजय गंभीर रुप से घायल हो गया. मिनार मौक़े से अपनी छोड़कर भाग गया. घटनाक्रम के बाद से लगातार वह बेहोश हो रहा था.

राजधानी में विवाहिता से गैंगरेप

रायपुर : गुढ़ियारी इलाके में एक 22 साल विवाहिता के साथ उसके रिश्तेदार और उसके दोस्त ने मिलकर गैंगरेप की शर्मनाक घटना को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. आरोपियों की पहचान बिज्जू मरकाम और बिहारी के रुप में हुई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है.

संदिग्ध हालत में नाले में मिली लाश

रायपुर : कोतवाली थाना क्षेत्र के इंडोर स्टेडियम के पास नाले में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली है. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. पहली नजर में यह कत्ल का मामला मालूम हो रहा है. घटना स्थल पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समेत दो टीआई और भारी पुलिस बल मौजूद है. कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

डबल मर्डर के बाद मचा बवाल

रायपुर : सोमवार 18 नवंबर की शाम विधानसभा थाना क्षेत्र में आमासिवनी शराब दुकान के पास दो गुटों में गैंगवार हुई. हरीश साहू और उसके साथियों ने रोहित सागर पर चाकू और लाठियों से हमला किया. इस हमले में रोहित सागर की मौत हो गई. उसकी हत्या की खबर लगते ही रोहित गैंग के लोग भी भड़क गए. आरोपी बड़ी तादाद में हरीश साहू के घर पहुंचे और उसे घसीटकर घर से बाहर निकाला और किडनैप कर करीब सवा तीन किलोमीटर दूर खालबाड़ा की ओर ले गए. जहां आरोपियों ने हरीश कुर्सी से बांधकर टॉर्चर किया. इस दौरान उस पर चाकू से भी हमले किया. जिससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 11 लोंगो गिरफ्तार किया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI