लग्जरी बस में गांजे की तस्करी, ट्रॉली बैग में कपड़ों की जगह निकला 17.89 लाख का गांजा, 2 अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

Ganja smuggled in a luxury bus, ganja worth Rs 17.89 lakh found in trolley bag instead of clothes, 2 interstate women smugglers arrested

लग्जरी बस में गांजे की तस्करी, ट्रॉली बैग में कपड़ों की जगह निकला 17.89 लाख का गांजा, 2 अंतर्राज्यीय महिला तस्कर गिरफ्तार

धमतरी : छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. बोराई बॉर्डर चेक पोस्ट पर की गई सघन चेकिंग के दौरान ओडिशा से रायपुर जा रही एक अंतर्राज्यीय यात्री बस से करीब 35 किलो गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो बैग में गांजा भरकर तस्करी कर रही थीं.
पुलिस अधीक्षक (SP) धमतरी के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध वाहनों की सतत निगरानी की जा रही है. इसी कड़ी में 4 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे बोराई पुलिस ने ओडिशा के कोरापुट से रायपुर जा रही ‘नरेश’ बस नम्बर CG07 E 4433 को चेकिंग के लिए रोका.
बस की तलाशी के दौरान लोअर बर्थ नम्बर 23 और 24 पर बैठी दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. उनके पास रखे तीन ट्रॉली बैगों की जब गवाहों के सामने तलाशी ली गई. तो पुलिस के होश उड़ गए. बैग के भीतर 8 अलग-अलग बंडलों में मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा गया था.
इस कार्रवाई में 35 किलो 783 ग्राम गांजा बरामद किया गया है. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹17,89,150 (करीब 18 लाख रुपये) आंकी गई है. पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 ट्रॉली सूटकेस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.
पुलिस ने रेखा रानी उम्र 30 साल निवासी फरीदकोट, पंजाब और कोमल चौधरी उम्र 29 साल निवासी नवरंगपुर (स्थायी पता- मथुरा, उत्तर प्रदेश).बोराई थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बुधवार को दोनों को अदालत में पेश किया गया. जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. धमतरी पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी है.
आरोपी
रेखा रानी पति अजय कश्यप उम्र 30 साल निवासी - वार्ड क्रमांक 24, बाजीगर बस्ती, फरीदकोट पंजाब
कोमल चौधरी पतिचैतराम चौधरी उम्र 29 साल निवासी - दतिया, पोस्ट खामनी, जिला - नवरंगपुर
(स्थायी पता - मथुरा, (उत्तर प्रदेश)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB