फिंगेश्वर राजशाही दशहरा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों का रहा विशेष आकर्षण, मुख्यमंत्री के दामाद, MLA, पूर्व विधायक हुए शामिल

Huge crowd gathered in Fingeshwar Rajshahi Dussehra tableaux were a special attraction Chief Minister son in law MLA former MLA participated

फिंगेश्वर राजशाही दशहरा में उमड़ा जनसैलाब, झांकियों का रहा विशेष आकर्षण, मुख्यमंत्री के दामाद, MLA, पूर्व विधायक हुए शामिल

फिंगेश्वर : फिंगेश्वर का प्रसिद्ध और बहुप्रतीक्षित राजशाही राजा दशहरा इस साल भी परंपरानुसार आसोज सुदी 13 मंगलवार 15 अक्टूबर को पूरे राजशाही रीति रिवाजों पूजाअर्चना और शान शौकत से काफी भव्य एवं आकर्षक ढंग से मनाया गया.
सुबह से ही पूरे दशहरा उत्सव मार्ग में कई सामानों का छोटे-बड़े सैंकड़ों स्टाल के लिए दुकानदार अपनी-अपनी जगह में पाल पर्दे टेंट लगाते नजर आए. राजमहल से रानी श्यामकुमारी चौक तक खाने की चीजों खिलौने आदि की दुकानें लगाई गई.
इधर सुबह से नगर की सभी मंदिरों मौलीमाता पंच मंदिर बालाजी शीतला फणिकेश्वर नाथ में फिंगेश्वर जमीदारी के प्रमुख एवं मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सरवराकार राजा निलेन्द्र बहादुर एवं उनके पुत्र आदित्येन्द्र बहादुर सिंह ने पूरे रीति रिवाज के साथ सभी मंदिरों एवं अपने अराध्य देवी देवता स्थलों पर पूजा अर्चना कर मंदिरों में ध्वजा चढ़ाई.
ट्रस्ट समिति के कार्यालय में दफ्तर पूजा कर नए दस्तावेजों का पूजन किया. इस मौके पर सभी मंदिरों की भव्य सजावट कर भगवान को नए वस्त्र और कीमती आभूषणों से काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया. इसके लिए सभी मंदिरों में सुरक्षाबल पुलिस भी तैनात की गई.

इस अवसर पर मंदिर समिति के ट्रस्टी गणमान्य नागरिक एवं राज परिवार के सदस्य विशेष रूप से उपस्थित थे. जैसे जैसे समय बीतता गया श्रद्धालुजनों की भीड़ बढ़ती गई. और शाम 6 बजे तो पूरा दशहरा मेला मार्ग लोगों की भीड़ से खचाखच भर गया.
पुराने बस स्टैण्ड से मंदिरों की ओर जाने वाले रास्तों में पैदल चलना भी दूभर हो गया. मनोकामना अर्पण के लिए सबसे ज्यादा भीड़ मौली माता मंदिर में देखी गई.  रात 9 बजे राजमहल परिसर में राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह शोभायात्रा में भाग लेने राज परिवार की वेशभूषा में बाहर आए तो आगन्तुकजनों ने हर्ष ध्वनि के साथ उनका अभिनंदन करते हुए गणमान्य आगुन्तकों विशेष रुप से मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व करने आए विष्णुदेव साय के दामाद तिमिरेंदू शेखर सिंह कंवर, सांसद रुपकुमारी चैधरी, विधायक रोहित साहू, द्वारिकाधीश यादव पूर्व विधायक अमितेष शुक्ल, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा साहू, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय पटेल, जगन्नाथ साहू सहित कई अतिथियों ने राजा साहब को दशहरा की बधाई का आदान-प्रदान किया.
अतिथियों का अभिवादन बधाई स्वीकार करते हुए निलेन्द्र बहादुर सिंह शोभायात्रा रथ में विराजमान होकर भगवान की डोली के साथ नगर भ्रमण करते हुए रानीश्याम कुमारी चैक पहुंचकर भगवान द्वारसिवनी में पूजा अर्चना कर प्रतीकात्मक युद्ध में विजयी शासक के रुप में फिर राजभवन पहुंचे. पूरे शोभायात्रा मार्ग में नागरिकों ने अपने घरों के सामने विजयी राजा की आरती उतारी. राजा साहब की सवारी के राजमहल पहुंचने पर परिजनों ने उनका टीकाकर आरती उतारी. राजा साहब की शोभायात्रा में शानदार झांकी साथ चल रही थी.
उपस्थित जन समुदाय ने साथ चल रही झांकी को काफी कौतूहल से देखते हुए उसकी काफी प्रशंसा की. देर रात महल परिसर में राजा निलेन्द्र बहादुर सिंह टीका कार्यक्रम में शामिल हुए. जहां काफी तादाद में अंचल के गणमान्य नागरिकों कई समाज प्रमुखों आगन्तुक मेहमानों व्यापारी संघ के पदाधिकारियों युवाओं महिलाओं आदि ने राजा साहब का टीकाकर भेंट और राजा साहब के हाथों पान.सुपारी ग्रहण किया.
टीका का कार्यक्रम सुबह 3 बजे तक चलता रहा. इस प्रकार फिर इस बार फिंगेश्वर का राजा दशहरा पूरे आन बान एवं शान के साथ उत्साह के साथ में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.
इस अवसर पर बिसौहा हरित छण्गण् चेम्बर ऑफ़ कामर्स के प्रदेश मंत्री अरेन्द्र पहाड़िया, व्यापारी संघ के संरक्षक महावीर यादव, अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश बंछोर, नगर पंचायत अध्यक्ष जगदीश यदु, जितेंद्र सिंह ठाकुर, अनिल चंद्राकर, शरद चतुर्वेदी, कमलेश यदु, डोंगर मरकाम, बसंत गुप्ता, विमल पगारिया, भरत बंगानी, पंकज चंद्राकर, चंद्रमणि चंद्राकर, विनोद यदु, विकास तिवारी, मनीष हरित, राजु साहू, दीपक श्रीवास, बोधन साहू, लाला साहू, भुनेश्वर साहू, दीपक साहू, दुजलाल बंजारे रामाधार साहू मोतीराम निषाद टिकेश साहू गजेंद्र निषाद, ओमप्रकाश साहू रुपेश साहू, टुकेश कंवर, महेंद्र छाबड़ा, मनमीत सिंह, आकाश पांडेय, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पद्मा यदु, संतोषी श्रीवास्तव ,भुनेश्वरी साहू, लक्ष्मी श्रीवास्तव, मेघा कोसले, मनीष हरित, राजू साहू उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

राजशाही राजा दशहरा में भाग लेने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रतिनिधि के रूप में फिंगेश्वर पधारे मुख्यमंत्री के दामाद तिमिरेन्दु शेखर सिंह कंवर जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष हरित के निवास पहुंच स्वल्पाहार ग्रहण करते हुए भाजपा के कई कार्यकर्ताओं भुवन साहू, महावीर यादव, गंगाराम साहू, जगदेव सिन्हा, जगन बघेल, खिलेश्वर गोलू साहू, महिला मोर्चा की संतोषी श्रीवास्तव, पद्मा यदु भुनेश्वरी साहू, लक्ष्मी श्रीवास्तव, मेघा कोसले, पत्रकार संघ के संरक्षक एवं छण्गण् चेम्बर के प्रदेश मंत्री अरेन्द्र पहाड़िया, व्यापारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, जगदेव सिन्हा, संतराम गोलू, साहू, अजय साहू, गगन गुलशन संतोषी श्रीवास्तव, लक्ष्मी श्रीवास्तव, भुनेश्वरी साहू, पारिवारीक जनो में मंजू हरित, सुलोचना हरित, शकुंतला हरित, धनंजय हरित असीम हरित यश शौर्य आदि से मुलाकात की
कंवर मनीष हरित के निवास से माँ मौली माता मंदिर का दर्शन कर राजा निलेन्द्र बहादुर से भेंट करने एवं उन्हें बधाई देने राजमहल पहुंचे. कँवर के साथ उनके मित्रगण मनमीत सिंह, आकाश पाण्डेय, एमहेश छाबड़ा बग्गी प्रदेश कार्यसमिति युवामोर्चा उपस्थित रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb