केनरा बैंक एटीएम में लूटपाट की नाकाम कोशिश, अहम साबित हुई पुलिस की सक्रियता, पैसा नहीं चुरा पाए तो सीसी टीवी कैमरा उड़ा ले गए चोर

A failed attempt at robbery in Canara Bank ATM polices activeness proved important when they could not steal the money the thieves took away the CCTV camera

केनरा बैंक एटीएम में लूटपाट की नाकाम कोशिश, अहम साबित हुई पुलिस की सक्रियता, पैसा नहीं चुरा पाए तो सीसी टीवी कैमरा उड़ा ले गए चोर

गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में बीती रात अज्ञात चोरों ने केनरा बैंक के एटीएम में लुटपाट की नाकाम कोशिश की. आरोपी शटर तोड़ के अंदर एटीएम में घुसे. एटीएम को तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश की. काफी मशक्कत के बाद भी जब एटीएम नहीं तोड़ पाए तो वापिस लौट गए. जाते-जाते आरोपी सबूत मिटाने सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ गए. पुलिस मामले के जांच में जुट गई है. घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है. 
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात दो बजे सब्जी बाजार मार्ग में स्थित केनरा बैंक के एटीएम में अज्ञात चोरों ने एटीएम तोड़ने की नाकाम कोशिश की. रात में सुनसान होने के चलते बैंक प्रबंधन शाम को ही एटीएम का शटर में ताला लगाते कर जाते थे. चोर ने पहले ताला तोड़ा. रात का समय होने के चलते किसी को इसकी भनक नहीं लगी. ताला तोड़ने के बाद चोर अंदर घुसा और एटीएम को उखाड़ने, तोड़ने की कोशिश की.
मौके पर इसके कई सारे निशान मिले हैं. पुलिस का शक है कि काफी देर मशक्कत करने के बाद जब कामयाबी नहीं मिली तो हताश होकर चोर खुद भगा गए. मौके से सीसीटीवी कैमरा गायब है. यह साफ नहीं हो पाया कि चोर ने पहले कैमरा निकाला या एटीएम में तोड़फोड़ की कोशिश के बाद निकला. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा दैनिक सर्चिंग के दौरान सर्चिंग वाहन बाजार की तरफ देर रात निकली उसी दौरान केनरा बैंक के एटीएम के पास से एक दो युवकों को पुलिस वाहन देखकर भागते देखा गया. उन्हे भागते देखा शक के आधार पर पुलिस सर्चिंग वाहन एटीएम के पास रुकी तब देखा कि एटीएम की शटर को तोड़कर अंदर रखे एटीएम को तोड़ने की कोशिश किया जा रही थी. उसी दौरान पुलिस सर्चिंग वाहन के सायरन को सुनकर अज्ञात चोर भाग निकले और एक बड़ी घटना होने से बच गई.
इस स्थिति को देखकर पुलिस टीम पूरी रात उस जगह की निगरानी की और सुबह होने पर बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में एटीएम की जांच किया गया. जहा देखे को चोरी का नाकाम कोशिश किया गया.वही पुलिस की सक्रियता इस नाकामी के लिए अहम साबित हुई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb