रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, सुनील सोनी से भिड़ेंगे प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा
Congress announces candidate from Raipur South Assembly seat State Youth Congress President Akash Sharma will contest against Sunil Soni
रायपुर : छत्तीसगढ़ के रायपुर दक्षिण उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने तैयारी तेज कर दी है. भाजपा ने सुनील सोनी को मैदान में उतारा है. तो वहीं कांग्रेस ने भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने रायपुर दक्षिण की सीट से प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है. सुनील सोनी रायपुर के मेयर रह चुके हैं और रायपुर लोकसभा सीट से सांसद भी रह चुके हैं.
आकाश शर्मा के उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे का कारण बताया जा रहा है कि उनके नाम पर भूपेश बघेल, चरणदास महंत, दीपक बैज और टीएस सिंहदेव भी सहमत थे। हालांकि उनके साथ पार्टी के सीनियर नेता प्रमोद दुबे का भी नाम चल रहा था.
आकाश शर्मा ब्राम्हण वर्ग से आते हैं. रायपुर दक्षिण में ब्राम्हण वोटर्स की अच्छी तादात है. ऐसे में युवा चेहरे पर दांव लगाया गया है. रायपुर दक्षिण में विधानसभा में कुल 2,59,948 मतदाता हैं. इनमें से पुरुष मतदाता 1,29,093 और महिला मतदाताओं की तादाद 1,30,804 है.
आकाश शर्मा की टिकट फाइनल होने से पहले कांग्रेस नेता प्रमोद दुबे ने नामांकन फॉर्म खरीद लिया था. हालांकि प्रमोद शर्मा ने कहा था कि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह नामांकन दाखिल करेंगे. अब आकाश को टिकट मिला है ऐसे में यह देखना होगा कि कांग्रेस इस सीट पर बगावत को रोकने में सफल हो पाती है या फिर नहीं.
आकाश शर्मा विधानसभा चुनाव 2023 में भी टिकट के लिए अपनी दावेदारी पेश की थी. उस दौरान आकाश शर्मा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया. लेकिन महंत रामसुंदर दास को यहां से उतारा गया था. इस बार कांग्रेस ने उन पर भरोसा जताया है. बड़ी बात ये है कि यह सीट कांग्रेस का गढ़ है. यहां ब्रजमोहन अग्रवाल का प्रभाव है. ऐसे में आकाश शर्मा के सामने बड़ी चुनौती है.
आकाश शर्मा एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं. कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी के दामाद हैं. बताया गया है कि सभापति प्रमोद दुबे, और आकाश शर्मा के नाम का पैनल केन्द्रीय चुनाव समिति को भेजा गया था. पार्टी ने नए चेहरे पर दांव लगाया है. आकाश पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं.
आकाश शर्मा की शिक्षा रायपुर में हुई है. स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद रायपुर के महाराजा अग्रसेन अंतरराष्ट्रीय महाविद्यालय से वर्ष 2017 तक बी.कॉम और उसके बाद एम.कॉम की परीक्षा पास की.
बता दें कि नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल के बीच में से किसी एक को प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर चर्चाएं तेज थी. वहीं आकाश शर्मा के नाम पर मुहर लग गई है.
रायपुर दक्षिण विधान सभा उप चुनाव के लिए नामंकन फार्म दाखिल करने की आखरी तारीख 25 अक्टूबर है. 13 नवंबर को वोट डाले जायेंगे और 23 नवंबर को मतगणना होगी.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा उपचुनाव से डरी हुई है. जिससे शक्ति प्रदर्शन नहीं कर रही है. इस चुनाव में कांग्रेस की जीत पक्की है. साथ ही कहा कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है भाजपा शासन काल में किसान खुद्कुसी के लिए मजबूर हैं. सरकार को 1 नवंबर से 3217 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी करना चाहिए.
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सभी चुनाव में शक्ति प्रदर्शन करती थी लेकिन इस बार नहीं कर रही है. उनकी शक्ति खत्म हो चुकी है. चुनाव में प्रदर्शन करने वाले शक्ति को अगर छत्तीसगढ़ की सुरक्षा के लिए लगाती तो बलौदाबाजार और कवर्धा जैसे घटना नहीं घटती.
उन्होंने कहा कि उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारी पूरी है. कड़ी मेहनत से चुनाव लड़ेंगे दक्षिण की जनता बृजमोहन अग्रवाल को वोट करती थी. लेकिन सुनील सोनी जैसे निष्क्रिय प्रत्याशी को रायपुर दक्षिण की जनता वोट नहीं करेगी. कांग्रेस की जीत होगी.
दीपक बैज ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताया है. उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल में किसान खुदकुशी करने के लिए मजबूर हैं. सरकार राजीव गांधी किसान योजना की चौथी किस्त नहीं दी है. 6 महीने बाद ही लगातार मंत्रियों के निवास का घेराव हो रहा है. यह सरकार की नाकामी को दर्शाता है. 4 साल होते होते भाजपा के नेता अपने क्षेत्र नहीं जा पाएगी. जनता इतनी आक्रोशित है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



