कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 2 राइस मिल और 17 कोचियों के गोदाम सील, इधर धान खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर नौकरी से बर्खास्त, मचा हड़कंप

The collector took major action, sealing two rice mills and the warehouses of 17 farmers. Meanwhile, the paddy procurement officer and operator were dismissed, causing a stir.

कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 2 राइस मिल और 17 कोचियों के गोदाम सील, इधर धान खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर नौकरी से बर्खास्त, मचा हड़कंप

सरायपाली की बालोदिया मिल में 61 हजार बोरा धान की कमी, राइस मिल सील

महासमुंद/सरायपाली : महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में राइस मिलों के भौतिक सत्यापन का कामर जारी है. इसी कड़ी में सरायपाली की बालोदिया राइस मिल को एसडीएम अनुपमा आनंद ने सील कर दिया है. भौतिक सत्यापन के दौरान इस राइस मिल में 61 हजार 203 बोरा धान की कमी पाई गई. जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच में पाया गया कि राइस मिल में निर्धारित स्टॉक के अनुरुप धान उपलब्ध नहीं था. जांच के दौरान मिल में कुल 37759.6 क्विंटल (94399 बोरा) धान और 2328 क्विंटल चावल (4656 बोरा) के लेखा-जोखा में भी फर्क पाया गया.
इस अनियमितता के चलते प्रशासन ने मिल में उपलब्ध पुरे स्टॉक को जब्त कर लिया और मिल को सील कर दिया. इस कार्रवाई के दौरान तहसीलदार श्रीधर पंडा, खाद्य विभाग, मंडी और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे. प्रशासन मामले की विस्तृत जांच कर रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

2 राईस मिल और 17 कोचियों के गोदाम सील

सारंगढ़-बिलाईगढ़ : जिले में धान खरीदी की प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरु की गई थी. 31 जनवरी 2026 की स्थिति में कुल 84,035 किसानों ने समर्थन मूल्य पर 4,42,826.64 मीट्रिक टन धान का विक्रय किया है. जिले में कुल 89,274 किसान पंजीकृत हैं. जिनका कुल पंजीकृत रकबा 92,298.204 हेक्टेयर है. इनमें से 78,185 किसानों द्वारा 3,037 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया गया. धान उठाव की प्रक्रिया के तहत अब तक 3,40,769.60 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ और टीओ जारी किए जा चुके हैं.
जिसका परिवहन पंजीकृत राइस मिलरों और परिवहनकर्ताओं के जरिए लगातार किया जा रहा है. धान की अवैध खरीदी-बिक्री, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए गए. जिले के सभी उपार्जन केंद्रों में अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जोनल एवं नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया था. इन अधिकारियों द्वारा नियमित निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण किया गया.
31 जनवरी 2026 तक राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, कृषि उपज मंडी, सहकारिता विभाग की संयुक्त कार्रवाई में जिले में कुल 92 प्रकरण दर्ज किए गए. इस दौरान राइस मिलरों और कोचियों से कुल 23,498 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है. जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 7 करोड़ 28 लाख रुपये बताई गई है. साथ ही कार्रवाई के तहत 2 राइस मिलों और 17 कोचियों के गोदामों को सील किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

धान खरीदी घोटाले में बड़ी कार्रवाई, प्रभारी और ऑपरेटर नौकरी से बर्खास्त

बीजापुर : बीजापुर जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही और धांधली का मामला सामने आया है. कलेक्टर संबित मिश्रा के कड़े रुख के बाद, पापनपाल उपार्जन केंद्र में मिली गंभीर अनियमितताओं के चलते खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से सेवा से अलग बर्खास्त कर दिया गया है.
शुक्रवार को तहसीलदार पंचराम सलामे और जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी की संयुक्त टीम ने पापनपाल केंद्र का औचक निरीक्षण किया. जांच के दौरान अधिकारियों के होश उड़ गए जब भौतिक सत्यापन में 384 क्विंटल धान कम पाया गया. जांच टीम ने पाया कि स्टॉक में भारी फर्क कागजों और मौके पर मौजूद धान की मात्रा में बड़ा फर्क मिला.
स्टेकिंग में गड़बड़ी: धान के बोरों का स्टॉक व्यवस्थित तरीके से नहीं लगाया गया था, जिससे गणना करना मुश्किल हो रहा था. लेखा-जोखा में लापरवाही: भंडारण और रिकॉर्ड संधारण में भारी चूक पाई गई.
इस मामले में समिति की प्रबंध कार्यकारिणी ने खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को दोषी मानते हुए उन्हें पद से हटा दिया है. तहसीलदार बीजापुर ने इस मामले में FIR दर्ज करने के निर्देश भी जारी कर दिए हैं. सहायक आयुक्त सहकारिता को विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB