आधे घंटे की देरी की वजह से साहब ने पटवारी को किया सस्पेंड, पटवारियों के आक्रोश के बाद 3 दिन में बहाली, अब पटवारी को तबादले की दी सजा
Due to delay of half an hour sir suspended the Patwari after the anger of the Patwaris he was reinstated in 3 days now the Patwari was given the punishment of transfer
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में आखिरकार साहब का EGO लेटर सरेंडर हो गया. देवभोग में पटवारियों की एकता की वजह से SDM को निलंबन लेटर वापस लेना पड़ा. निलंबित पटवारी को बहाल करना पड़ा.
बताया जा रहा है कि आधे घंटे की देरी की वजह से साहब ने ताव-ताव में पटवारी को सस्पेंड कर दिया था. जिससे पटवारियों में आक्रोश था. महज 3 दिन में पटवारी को बहाल करना पड़ा.
हालांकि यहां भी साहब का EGO काम कर गया. दफ़्तर खुलते ही निलंबित पटवारी को बहाल किया गया. लेकिन दूसरे हल्के में तबादला कर दिया गया. पीड़ित पटवारी ने कहा कि गिरदावरी कार्य के समय हल्का बदलना निलंबन से बड़ी सजा है.
दरअसल देवभोग तहसील पटवारी संघ दिए गए चेतावनी के मुताबिक अतिरिक्त हल्का का जैसे बस्ता सौंपने 12 बजे पहुंचे. एसडीएम तुलसीदास ने उन्हें निलंबित पटवारी नटेश्वर नायडू की बहाली आदेश दिखा दिखा दिया.
दफ्तर खुलते ही एसडीएम ने बहाली आदेश बनाया. लेकिन इस आदेश में पटवारी नायडू को यथावत लाटापारा हल्का के बजाय हल्का 18 दीवान मुड़ा और 23 डूमरबहाल किया गया है.
आदेश को भी पटवारी संघ ने न्याय संगत नहीं बता कर रिसीव नहीं किया है. पीड़ित पटवारी नायडू ने कहा कि बहाली का यह आदेश निलंबन से बड़ी सजा के बराबर है. कारण बताते हुए कहा कि पिछले डेढ़ महीने से गिरदावरी का काम जारी है. जिस हल्का में थे. वहां वह 80 फीसदी काम कर चुके हैं.
निर्देश के मुताबिक 15 दिवस के भीतर गिरदावरी कार्य को पूरा करके देना है. अचानक 2-2 नए हल्के में जाकर गिरदावरी जैसे काम को पूरा कर पाना संभव नहीं होगा. उन्होंने कहा कि इतने दिन तो फील्ड समझने में लग जाएंगे. इस पीड़ा को नायडू ने अपने तहसील संघ में रखा है. संघ ने एसडीएम को बहाली आदेश में संशोधन करने का आग्रह किया है.
बता दें कि देवभोग पटवारी नायडू को एसडीएम ने अवकाश के दिन 14 सितंबर को बगैर पक्ष सुने निलंबित किया था. इस कार्रवाई के खिलाफ पटवारी संघ ने निंदा प्रस्ताव पारित करने के साथ ही बस्ता सौंप काम बंद करने की चेतावनी भी दे दी थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



