सरकारी नौकरी का झांसा देकर नाबालिग से 7 साल तक गैंगरेप, 60 वर्षीय बुजुर्ग समेत 2 दरिंदे गिरफ्तार, चार फरार आरोपियों की तलाश जारी
A minor was gang-raped for seven years on the pretext of a government job. Two perpetrators, including a 60-year-old man, have been arrested. The search for four absconding accused continues.
दुर्ग : दुर्ग महिला थाना में नाबालिग पीड़िता के साथ 7 साल तक दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला दर्ज किया गया है. पीड़िता की लिखित शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता एवं पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.
मिली जानकारी के मुताबिक 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग रिपोर्ट दर्ज कराई कि अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 की अवधि के दौरान पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद छह आरोपितों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म और सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं. नाबालिग जब 14 साल की थी तब से उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया जा रहा था.
बताया जा रहा है कि रसूखदारों ने नाबालिग को पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगाने का झांसा दिया था. पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6, 12 के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया.
पुलिस ने आरोपी विजय स्वाइन उम्र 37 साल निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई और अनिल चौधरी उम्र 60 साल निवासी जोन 1 को गिरफ्तार किया है. बाकी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है. सामूहिक दुष्कर्म की पीड़िता नाबालिग से अब बालिग हो गई है. इस दुष्कर्म कांड में शहर के कई रसूखदारों के नाम आए हैं. पुलिस ने फिलहाल उनके नाम उजागर नहीं किए हैं. पुलिस का कहना है कि सबूतों के आधार पर जांच की जा रही है. घटना के चार आरोपी फरार हैं. उनकी तलाश की जा रही है. जल्द ही इस पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपी
विजय स्वाइन उम्र 37 साल निवासी दुर्गा नगर पश्चिम भिलाई
अनिल चौधरी उम्र 60 साल जोन-1 खुर्सीपार
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



