राजिम कुंभ कल्प 2026, आज 1 से 15 फरवरी तक होगा मेला का आयोजन, राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, 10 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह
Rajim Kumbh Kalpa 2026, the fair will be organised from 1st to 15th February, the Governor will inaugurate it, Chief Minister will organize mass marriage of girls on 10th February.
गरियाबंद/राजिम : छत्तीसगढ़ के प्रयाग के नाम से प्रसिद्ध राजिम में माघ पूर्णिमा से महाशिवरात्रि तक राजिम कुंभ कल्प का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भी राजिम कुंभ कल्प नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा. राजिम कुंभ (कल्प) आज 1 फरवरी से शुरु होकर 15 फरवरी तक चलेगा. राज्यपाल रमेन डेका मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होकर 1 फरवरी को कुंभ कल्प का शुभारंभ करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल सहित रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती रुपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर, राजिम विधायक रोहित साहू, बिन्द्रनवागढ़ विधायक जनक ध्रुव, अभनपुर विधायक इन्द्रकुमार साहू, जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष गौरीशंकर गौरीशंकर कश्यप, नगर पंचायत राजिम के अध्यक्ष महेश यादव, नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा के अध्यक्ष श्रीमती ओमकुमारी साहू, जनपद पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष श्रीमती इन्द्राणी साहू, नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष रिखीराम यादव, नगर पंचायत फिंगेश्वर के अध्यक्ष राजेन्द्र धनराज सूर्यवंशी, नगर पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्रीमती लिलेश सुरेश साहू, नगर पंचायत कोपरा के अध्यक्ष रुप नारायण साहू एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में होगा.
शुभारंभ समारोह में विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी डॉ. इन्दुभवानन्द तीर्थ जी महाराज, शंकराचार्य आश्रम रायपुर, राजेश्री महंत श्री रामसुंदर दास जी महाराज, स्वामी श्री राजीव लोचन दास जी महाराज, आचार्य स्वामी श्री राकेश जी महाराज, आर्य समाज प्रमुख छत्तीसगढ़, संत श्री कौशलेन्द्र रामजी महाराज, अध्यक्ष राम नाम संत समाज, सारंगढ़, बालयोगेश्वर बालयोगी श्री रामबालक दास जी महाराज, पटेश्वर धाम बालोद, महंत सर्वेश्वर दास जी महाराज, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय संत समिति, संत श्री परमात्मानन्द जी महाराज, गोरखपुर धाम पेंड्रा, मध्यप्रदेश, संत श्री गोकुल गिरि जी महाराज, लोमस ऋषि आश्रम राजिम, प्रजापिता ब्रह्मकुमार नारायण भाई, प्रजापिता ब्रहमकुमारी हेमा बहन, राजिम, दंडी स्वामी श्री सच्चिदानंद तीर्थ जी महाराज, श्री चक्रमहामेरुपीठम मुंगेली, महंत श्री नरेन्द्र दास जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री निर्माेही अखाड़ा, स्वामी श्री विराम देवाचार्य जी महाराज, साध्वी महंत प्रज्ञा भारती जी महाराज जबलपुर, मध्यप्रदेश, महंत श्री उमेशानंद गिरी जी महाराज, श्री सिद्धिविनायक आश्रम राजिम, संत श्री विचार साहेब जी महाराज, श्री कबीर संस्थान गोबरा नवापारा, रायपुर, स्वामी डॉ. राजेश्वरानन्द जी महाराज, श्री सुरेश्वर महादेव पीठ रायपुर, संत श्री युधिष्ठिर लाल जी महाराज, शदाणी दरबार रायपुर, महंत बी.आर. जोशी, सतनाम पंथ, प्रजापिता ब्रह्मकुमारी पुष्पा बहन, नवापारा गरियाबंद सहित सम्माननीय संत विशिष्टि अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे.
राजिम कुंभ कल्प में प्रतिदिन शाम 6ः30 बजे महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा. इसी तरह सांस्कृतिक कार्यक्रम रोजाना शाम 4 बजे से एवं शाम 7 बजे से कार्यक्रम स्थल मुख्य मंच, नया मेला स्थल चौबे बांधा राजिम में होगा. इसी तरह 9 से 11 फरवरी 2026 को संत श्री गुरूशरण जी महाराज (पण्डोखर सरकार) का संत समागम स्थल त्रिवेणी संगम राजिम में सत्संग दरबार आयोजित होगा. कार्यक्रम शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक सत्संग दरबार का आयोजन होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
गरियाबंद/राजिम : मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह का आयोजन प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ 10 फरवरी 2026 को किया जाएगा. इस योजना के अंतर्गत राज्य स्तर पर नवीन राज्योत्सव स्थल, अटल नगर नवा रायपुर में भव्य समारोह आयोजित होगा. जहां बड़ी तादाद में लगभग 1 हजार 100 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा. यह समारोह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मंत्रीगण एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होंगे.
जिले में पूर्व में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह की तारीख 6 फरवरी 2026 निर्धारित की गई थी. लेकिन राज्य शासन से मिले निर्देशानुसार यह आयोजन भी प्रदेश के अन्य जिलों के साथ संयुक्त रुप से 10 फरवरी 2026 को किया जाएगा. जिले में यह विवाह समारोह नवीन मेला स्थल, राजिम कुंभ (कल्प) में आयोजित होगा, जहां लकरीब 200 संभावित जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा. राज्य स्तर पर आयोजित इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के सभी जिलों के नवविवाहित जोड़ों को वर्चुअल माध्यम से यानी ऑनलाइन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मौजूद मंत्रीगण आशीर्वाद प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के अंतर्गत विवाह के लिए पंजीयन की आख़री तारीख 3 फरवरी 2026 तय की गई है. पात्र परिवारों से समय-सीमा के भीतर पंजीयन कराने की अपील की गई है. ताकि वे इस योजना का लाभ मिल सकें.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



