रायपुर में डबल मर्डर के बाद साहू समाज ने किया चक्काजाम,जातिगत गाली देने का आरोप, दुर्ग में पुलिस चौकी में भीड़ ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
Uproar after gang war and double murder in Raipur Sahu community blocked the road demanded removal of liquor shop and action against policemen
रायपुर : राजधानी रायपुर में सोमवार की रात हुए डबल मर्डर से हड़कंप मच गया है. मृतक हरीश साहू के परिजनों ने मंगलवार की शाम राजधानी में विधानसभा रोड स्वर्णभूमि के पास रायपुर-बलौदाबाजार मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों ओर जाम लग गया. और वाहनों की लंबी कतारे लग गई.
पीड़ित परिवार के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उनसे बदसलूकी की और जाति सुचक गाली दी. उनका कहना है कि जब तक पुलिस अपने कृत्य के लिए माफी नहीं मांग लेती और थाना प्रभारी को निलंबित नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा.
मृतक हरीश साहू के परिजन पन्ना लाल साहू ने कहा कि पुलिस को आरोपियों हत्यारों पर कार्रवाई करना चाहिए लेकिन पीड़ित परिवार को पुलिस अंदर कर रात भर प्रताड़ित किया है. अभद्रता की गई है.
वहीं लक्ष्मीनाथ साहू ने कहा कि पीड़ित परिवार से अभद्रता करते हुए पुलिस ने समाज वालों को जातिगत गाली दी है. ये हम सहन नहीं करेंगे. दोषी थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए. इसके अलावा भारत साहू ने कहा कि यहां पर ये लड़ाई झगड़े का मुख्य अड्डा शराब भट्ठी है. इसे तत्काल बंद किया जाना चाहिए. जब तक हमारी मांग नहीं मानी जाएगी हम यहां से नहीं हटेंगे.
बता दें कि सोमवार 18 नवंबर की शाम विधानसभा थाना इलाके में स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास गैंगवॉर हुई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. इससे पता चला कि हरीश साहू और उसके साथियों ने रोहित सागर पर चाकू और लाठियों से हमला किया. इस हमले में रोहित सागर की मौत हो गई. उसकी हत्या की खबर लगते ही रोहित गैंग के लड़के भी भड़क गए. आरोपी बड़ी तादाद में हरीश साहू के घर पहुंच गए. उन्होंने हरीश को घर से घसीटकर बाहर निकाला और उसे किडनैप कर करीब सवा तीन किलोमीटर दूर खालबाड़ा की तरफ ले गए. जहां आरोपियों ने हरीश को यहां एक कुर्सी से बांधकर टॉर्चर किया. इस दौरान उस पर चाकू से भी हमले किया. जिससे हरीश की मौके पर ही मौत हो गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
पुलिस चौकी में भीड़ ने किया पथराव, कई पुलिसकर्मी घायल
दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां गुस्साई भीड़ ने स्मृति नगर चौकी में पथराव कर दिया है. इस घटना में कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. वहीं भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग किया.
बताया जा रहा है कि लूट के मामले में करीब एक महीने पहले जेल में दाखिल किए गए एक आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद डेरा बस्ती के सैकड़ों लोग चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया.
इसी दौरान चौकी में मौजूद पुलिसकर्मियों पर पत्थर से हमला किया गया. घटना की खबर पर अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया. वहीं मौके पर पुलिस विभाग के आलाधिकारी भी मौजूद थे.
मिली जानकारी के मुताबिक 33 दिन पहले एक लूट के मामले में स्मृति नगर चौकी पुलिस ने आरोपी पिंटू नेताम उम्र 20 साल को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. वहीं आज आरोपी की तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद जेल से उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
इस मामले की जानकारी लगते ही आरोपी के परिजन और डेरा बस्ती के लोग बड़ी तादाद में स्मृति नगर चौकी पहुंचे और पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया. जिसकी वजह से वह बीमार हुआ है. इस दौरान अचानक हालात बिगड़ गए और भीड़ ने चौकी पर पथराव तक कर दिया गया. इस घटना में करीब तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. गुस्साई भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया. वहीं मौके पर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी मौजूद थे.
घटना के बाद आसपास के थानों से पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है. फिलहाल, स्थिति नियंत्रित है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



