नाबालिग बच्ची से गैंगरेप, छग पुलिस ने PWD के टाइम कीपर कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश से किया गिरफ्तार, बीएन पांडेय और संजय पंडित की तलाश जारी
Minor girl gang-raped; Chhattisgarh police arrest PWD timekeeper Kripa Shankar from Uttar Pradesh; search continues for BN Pandey and Sanjay Pandit
दुर्ग : नाबालिग बच्ची से गैंगरेप में मामले में फरार आरोपी पीडबल्यूडी के टाइम कीपर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राजू कश्यप उर्फ कृपा शंकर को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से पकड़ा गया है। दुर्ग पुलिस की विशेष टीम उसे लेने के लिए उत्तर प्रदेश रवाना हो गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राजू कश्यप मूल रुप से उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का निवासी है. पीडब्ल्यूडी में नौकरी लगने के बाद वह अपने परिवार के साथ दुर्ग में रह रहा था. घटना के बाद जब मामला दर्ज हुआ. तब से आरोपी फरार चल रहा था. पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी.
पुलिस से बचने के लिए आरोपी गोरखपुर में अपने रिश्तेदारों के यहां छिपकर रह रहा था. पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि आरोपी राज्य से बाहर भाग चुका है. इसके बाद दुर्ग पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की थीं.
पुलिस की टीमों ने सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड), टॉवर लोकेशन और अन्य तकनीकी माध्यमों से आरोपी की लगातार ट्रैकिंग की. इस दौरान उत्तर प्रदेश में आरोपी के मोबाइल की लोकेशन स्पष्ट होने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया.
वहीं, इस मामले में मुख्य किरदार बीएन पांडेय और संजय पंडित अब तक फरार हैं. हालांकि पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी है. इससे पहले विजय स्वाइन, गोविंद ठाकुर और अनिल चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस गिरफ्तार हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड लेकर मामले में पूछताछ कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



