दूसरों के मोबाइल से लोन लेकर फ्रॉड MG रोड के कारोबारियों को लगाया चूना, पुलिस ने आरोपी क्रिस को गिरफ्तार कर भेजा जेल
MG Road businessmen were duped by fraudsters who took loans using other people's mobile phones. Police arrested the accused Chris and sent him to jail.
रायपुर : दूसरों के मोबाइल से लोन लेकर फ्रॉड करने वाला शातिर ठग गिरफ्तार हो गया है. मप्र के छिंदवाड़ा से दबोचा गया है। ठग का नाम मुदित पांडे उर्फ क्रिस पवार बताया जा रहा है. MG रोड के कई छोटे दुकानदारों से दोस्ती कर ठगी की वारदात को अंजाम दिया था. यह मामला मौदहापारा थाना इलाके का है.
4 से 5 कारोबारियों के मोबाइल लेकर 4 लाख रुपयों से ज्यादा की ठगी की थी. आरोपी 10वीं तक की पढ़ाई किया है. लोन लेकर अपने पार्टनर के अकाउंट में ट्रांसफर करता था. कई किश्तें आरोपी पटा रहा था. किश्तें बाउंस होने पर कारोबारियों को ठगी का अहसास हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



