रायपुर में विवाहिता के साथ दो बार गैंगरेप, शिवा, आयुष दुर्गा समेत एक नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी, नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

Married woman gang-raped twice in Raipur; Shiva, Ayush, Durga, and a minor accused arrested; incident causes a sensation in the area; questions raised regarding night patrolling arrangements.

रायपुर में विवाहिता के साथ दो बार गैंगरेप, शिवा, आयुष दुर्गा समेत एक नाबालिग आरोपी भी गिरफ्तार, इलाके में सनसनी, नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

रायपुर :  रायपुर शहर में एक 23 वर्षीय विवाहिता के साथ गैंगरेप किया गया है। तीन युवकों ने महिला को पहले सरोना रायपुर शराब भट्ठी के पास नशे में धुत कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर बहला-फुसलाकर बाइक पर बैठाकर आमापारा स्थित आरडी तिवारी सरकारी स्कूल के मैदान में ले गए. यहां भी आरोपियों ने महिला को शराब पिलाई और खाना खिलाने के बाद उसके साथ दोबारा सामूहिक दुष्कर्म किया.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात बिलासपुर की रहने वाली 23 साल की शादीशुदा महिला सरोना शराब भट्ठी के पास एक वाहन शोरुम के नजदीक बैठी थी. इसी दौरान तीन युवक उसके पास पहुंचे और बातचीत शुरू की.
आरोप है कि कुछ देर बाद तीनों ने वहीं शराब पीना शुरू कर दिया और महिला को भी जबरन शराब पिलाई। महिला के नशे में होने के बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया.
आरोपियों ने महिला को यह कहकर बहलाया कि यह इलाका ठीक नहीं है और उसे खाना खिलाने के बहाने अपने साथ ले जाने लगे. महिला को बाइक पर बैठाकर आरोपी आमापारा स्थित आरडी तिवारी सरकारी स्कूल के मैदान में पहुंचे. यहां भी कथित तौर पर तीनों ने शराब पी और महिला को शराब पिलाई. और उसके साथ दूसरी बार सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गए. एक ही रात में दो अलग-अलग जगहों पर हुई इस वारदात ने राजधानी पुलिस की नाइट पेट्रोलिंग व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
रविवार सुबह स्कूल के चौकीदार की नजर मैदान में पड़ी एक महिला पर गई. महिला बेहोशी की हालत में पड़ी थी. फौरन आजाद चौक थाना पुलिस को खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को उपचार के लिए एम्स अस्पताल ले गई. होश में आने के बाद महिला ने पुलिस को पूरी घटना बताई. इसके बाद पुलिस ने सरोना से लेकर आमापारा तक के संभावित रास्तों और इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु किए.
पुलिस के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान की गई और देर शाम तीन आरोपियों को पकड़ लिया गया. इनमें एक नाबालिग भी बताया गया है. पुलिस ने रायपुर निवासी शिवा, जगदलपुर निवासी आयुष दुर्गा और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है.
पीड़िता के हवाले से पुलिस के मुताबिक वह बिलासपुर के चकरभाठा इलाके की रहने वाली है. करीब तीन साल पहले वह घर से निकलकर महासमुंद के बागबाहरा निवासी एक युवक के साथ शादी कर ली थी. काम के सिलसिले में पति उसे ओडिशा लेकर गया था. लेकिन बाद में कटक में उसे छोड़कर फरार हो गया. करीब दो महीने पहले महिला रायपुर आई थी. यहां छेरीखेड़ी स्थित एक शादी हॉल में मजदूरी कर रही थी. काम खत्म होने के बाद उसे वहां से भी हटा दिया गया. इसके बाद वह रायपुर में लगातार काम की तलाश कर रही थी. आजाद चौक थाना पुलिस ने गैंगरेप की धाराओं में जीरो पर एफआईआर दर्ज की और मामले को आगे की जांच के लिए डीडी नगर थाना पुलिस को ट्रांसफर किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?