महासमुंद के गर्ल्स हॉस्टल में दो दिन पहले ही घर से लौटी छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं पता चला सुसाइड की वजह, जांच में जुटी पुलिस

A student who returned from home two days ago committed suicide by hanging herself in the girls hostel of Mahasamund the reason for suicide was not known police is investigating

महासमुंद के गर्ल्स हॉस्टल में दो दिन पहले ही घर से लौटी छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, नहीं पता चला सुसाइड की वजह, जांच में जुटी पुलिस

महासमुंद : महासमुंद के पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. छात्रावास अधीक्षिका ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा. फिलहाल खुदकुशी की वजह का खुलासा नहीं हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बटा निवासी चांदनी कोसरिया उम्र करीब 19 साल ने महासमुंद जिला मुख्यालय से महज 4 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम मचेवा में स्थित छात्रावास में दोपहर करीब 3 बजे अपने कमरे की छत पर बने हुए हुक पर दुपट्टे से फांसी लगाई है.
19 साल की छात्रा चांदनी महाप्रभु वल्लभाचार्य कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी. चांदनी 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास में रहती थी. बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली.
पिता की मौजूदगी में शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया. बताया जा रहा है कि तीन महीने पहले छात्रावास में रहने आई थी. ज्यादातर बीमार और बाकी छात्राओं से दूर ही रहती थी. छात्रा करीब डेढ़ महीने बाद 7 नवंबर को अपने घर पटेवा से छात्रावास लौटी थी. इसके बाद 9 नवंबर को फिर घर चली गई थी. फिर 11 नवंबर को लौटी थी. छात्रा ने 12वीं में टॉप किया था.
छात्रावास अधीक्षिका चित्रलेखा खांडे ने बताया कि बुधवार दोपहर वो खाना खाने घर चली गईं थी. इसी बीच छात्रावास से फोन आया. छात्राओं ने बताया कि कोई घटना हो गई है. मौके पर पहुंची तो चांदनी हुक से लटकी हुई थी.
वहीं एसडीओपी मंजूलता बाज ने बताया कि जांच की जा रही है. खुदकुशी की वजह अभी अज्ञात है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb