केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जीजा के ट्रेन से गायब होने पर रेलवे ने झोंक दी पूरी ताकत, तलाश में लगा 3 रेल मंडल का अमला, फिल्मी अंदाज में हुआ रेस्क्यू
When Union Minister Tokhan Sahus brother-in-law went missing from the train Railways put in all its strength 3 railway divisions staff engaged in search rescue was done in filmy style
रायपुर : हाल ही में भारतीय रेलवे के एक दिलचस्प और फिल्मी अंदाज में रेस्क्यू का मामला सामने आया. जब केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जीजा राजेश कुमार साहू के गुम होने की खबर से रेलवे के पूरे सिस्टम को हिला दिया. जैसे ही उनके लापता होने की खबर मिली. रेलवे ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी और कुछ ही घंटों के भीतर राजेश साहू को सुरक्षित ढूंढ लिया गया.
राजेश कुमार साहू अपने परिवार के साथ दिल्ली से बिलासपुर आ रही राजधानी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे. गोंदिया स्टेशन पर वे ट्रेन से उतर गए. और जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी. उनका परिवार इस बात से अनजान था कि राजेश ट्रेन में नहीं थे. जब परिवार ने देखा कि राजेश कुमार गायब हैं. तो उन्होंने फौरन केंद्रीय मंत्री तोखन साहू को खबर दी.
जैसे ही मंत्री तोखन साहू को खबर मिली. केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जीजा के गुम होने की खबर ने रेलवे के पूरे सिस्टम को हिला दिया. उन्होंने फौरन रेल मंत्रालय को इस घटना के बारे में खबर किया. इसके बाद मंत्री के रिश्तेदार के लापता होने की खबर पाते ही रेलवे की सुरक्षा बल आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और कई अन्य रेलवे टीमों ने सक्रिय रुप से कार्यवाही शुरु कर दी. बिलासपुर, रायपुर और नागपुर डिवीजन की टीमें फौरन हरकत में आईं और ट्रेनों की तलाशी शुरु कर दी.
कुछ घंटों की कड़ी मेहनत के बाद, रायपुर डिवीजन की आरपीएफ स्काट टीम के उपनिरीक्षक एसडी घोष ने राजेश कुमार साहू को इंटरसिटी एक्सप्रेस के जनरल कोच में पाया. पूछताछ के बाद, उन्हें सही-सलामत बिलासपुर लाया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



