विधायक देवेंद्र और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान, छग में हो रही हत्याओं से राज्य में भय का माहौल -दीपक बैज

Signature campaign for MLA Devendra and youth of innocent Satnami community there is an atmosphere of fear in the state due to the murders happening in Chhattisgarh - Deepak Baij

विधायक देवेंद्र और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान, छग में हो रही हत्याओं से राज्य में भय का माहौल -दीपक बैज

छग में हो रही हत्याओं से राज्य में भय का माहौल -दीपक बैज

रायपुर : प्रदेश में रोज-रोज हो रही हत्याओं से प्रदेश में भय का माहौल पैदा हो गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, गोलीबारी, गैंगवार की घटनाएं बढ़ गई हैं. पूरे प्रदेश में मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं.
सुकमा में पुलिस के हवलदार सहित पांच लोगों की हत्या कर दी गई. गृह मंत्री के जिले कवर्धा में एसपी और पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक उपसरपंच को जिंदा जला दिया गया. दो दिन पहले बलौदाबाजार जिले में टोनही बताकर 11 महीने के अबोध बच्चे सहित चार लोगों की हत्या कर दी गई. कानून का डर अपराधियों पर खत्म हो गया है. प्रदेश का आम आदमी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहा है. रोज-रोज हो रही बलात्कार और सामूहिक बलात्कार की घटनाओं से महिलाओं में भय समाया हुआ है. साय सरकार प्रदेश के नागरिकों को जीवन जीने के लिये भय मुक्त वातावरण देने में असफल साबित हुई है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पिछले 9 महीने की भाजपा सरकार के दौरान प्रशासन का आतंक चरम पर है. ठेके पर रिमोट से सरकार संचालित है. जिसके चलते प्रशासन पर सरकार का नियंत्रण पूरी तरह से खत्म हो गया है. बलरामपुर में दिनदहाड़े 5 करोड़ की डकैती हुई 5 दिन बीत जाने के बावजूद आज तक अपराधियों का पता नहीं लगा पाए.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बने अभी 9 महिना नहीं हुये हैं. प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये हैं. अपराधी बेलगाम हो चुके हैं. सरेआम लोगो की हत्याएं की जा रही है. गोलियां चल रही हैं. प्रदेश में एक बार फिर वहीं आतंक का दौर वापस आ गया है. जो 2018 के पहले था गोलियां मार कर लोगो को लूटा जाता था. अपराधी पकड़े नहीं जाते थे. एक बार फिर से गोलिया चलायी गयी हैं. अपराधी बैखोफ हो कर घूम रहे हैं. यह भारतीय जनता पार्टी की जंगलराज है. जो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर से वापस आ गया है.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा की सरकार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है. पिछले दिनों आरंग में लिंचिंग कर तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी. आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के बजाय कमज़ोर धाराएं लगाई गई. उस अमानवीय कृत्य में आरोपियों के समर्थन में भाजपा और आरएसएस के अनुसांगिक संगठन के 5000 से ज्यादा लोगों ने राजधानी रायपुर के कोतवाली थाना का घेराव किया. प्रशासन की अकर्मण्यता के चलते ही उन आरोपियों को आसानी से ज़मानत मिल गया. भाजपा की सरकार का संरक्षण अपराधियों को है. पीड़ितों के एफआईआर तक नहीं लिखे जाते जब तक आंदोलन न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

विधायक देवेंद्र और निर्दोष सतनामी समाज के युवाओं के लिए हस्ताक्षर अभियान

भिलाई : प्रदेश की भाजपा सरकार में भिलाई नगर विधायक माननीय देवेंद्र यादव की द्वेषपूर्वक गिरफ्तारी और राजनीति षडयंत्र के विरोध में सैकड़ों की तादाद में कांग्रेसियों ने सुपेला गदा चौक में आज हस्ताक्षर अभियान चलाया. साथ ही साथ भारतीय जनता पार्टी की विष्णु देव सहाय की भ्रष्ट सरकार को चेतावनी दी कि अगर देवेंद्र यादव जी को जल्द से जल्द रिहा नहीं किया गया तो आगे जाकर के उग्र आंदोलन किए जाएंगे. जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विष्णु देव सहाय की सरकार की होगी.
इस दौरान हस्ताक्षर अभियान में हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए. भिलाई और वैशालीनगर के हजारों युवाओं ने इस अभियान में शामिल हुए. अपने हस्ताक्षर से अन्याय के खिलाफ आवाज उठाई और निर्दोषों के लिए इंसाफ की गुहार लगाई. भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की बढ़ती लोकप्रियता और ख्यात से कुंठित होकर भाजपा की सरकार ने उन्हें बलोदाबाजार मामले में जबरिया फसा कर जेल में डाल दिया है. इससे भिलाई सहित प्रदेश भर के युवाओं में काफी आक्रोश है.
इस कार्यक्रम में मुख्य रुप से आमिर सिद्दीकी, आदित्य सिंह जुल्फिकार सिद्दीकी, इमाम खान, अमन साव (सेठिया),अफरोज खान, सौरभ मिश्रा, आशीष शुक्ला, अभय सिंह, गुरलिन सिंह, मनीष तिवारी, फराज अहमद, आदिल राज, मोनू दोसांझ, निर्मल सिंह धारीवाल, सोनू यादव, दीप मोहन, लकी हंस, सतीश राव, इंद्रजीत सिंह, सोहैल खान, चिरंजीव सिंह, जसमीत सिंह, लक्की साहू, साय किरण, एकांत साहू, भास्कर दुबे, प्रिंस दोसांझ, अमन रेखी, रौनक भाटिया, प्रशांत चौधरी,सतनाम सिंह, डब्लू यादव, राम यादव, आसिफ खान,करण रेखि, अशफाक अंसारी, हनी अंबाडे, वासु पांडे,संगम यादव, सलाम अंसारी, आशु, बासु, शिवम राजपूत, सम्यक, सुधांशु, दीपक जांगड़े, आर्यन, रवि, बॉबी, अमृत, संतोष के साथ-साथ  सैकड़ों लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

एनएमडीसी लिमिटेड का मुख्यालय हैदराबाद से रायपुर लाने का संकल्प ले सीएम साहब : प्रचुर खनिज भंडार है छत्तीसगढ़ में मुख्यालय हैदराबाद में क्यों- शैलेश पांडेय

बिलासपुर : पूर्व विधायक शैलेश पांडेय ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ वासियों के साथ अन्याय है. डबल इंजन सरकार को शीघ्रता से कार्रवाई कर एनएमडीसी की मुख्यालय को हर हाल में रायपुर आना चाहिए. क्योकि प्रचुर खनिज भंडार युक्त छत्तीसगढ़ राज्य के बैलाडीला क्षेत्र में लौह अयस्क के दोहन में एनएमडीसी लिमिटेड लगभग विगत सात दशकों से संलग्न है.
एनएमडीसी लिमिटेड की अधिकांश लाभकारी इकाइयां छत्तीसगढ़ में संचालित हैं. यह कंपनी अपनी लगभग 80% लाभ छत्तीसगढ़ से अर्जित करती है. बावजूद इसके एनएमडीसी लिमिटेड का मुख्यालय हैदराबाद में होना किसी भी सूरत में तर्कसंगत नहीं जान पड़ता है. अपनी स्थापना से ही एनएमडीसी का रवैया छत्तीसगढ़ प्रदेश, यहां के मूल निवासियों, मूल निवासी कर्मचारियों के प्रति सौतेला रहा है.
इन्ही कारणों से विगत पांच दशकों से यहां के मूल निवासी एनएमडीसी के मुख्यालय को रायपुर स्थानांतरण की नियमित रूप से मांग करते रहे हैं.
अविभाजित मध्यप्रदेश की विधानसभा में सर्व सम्मति से एनएमडीसी के मुख्यालय को रायपुर स्थानांतरण का प्रस्ताव 1998 में सर्व सम्मति से पारित कर केंद्र सरकार को अनुशंसा प्रेषित की जा चुकी है.
रत्नगर्भा छत्तीसगढ़ प्रदेश की अस्मिता से जुड़े इस गंभीर विषय पर तत्काल संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जनभावनाओं के अनुरूप निम्नलिखित प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करनी चाहिए.
1. राज्य सरकार द्वारा अटल नगर नवा रायपुर में आबंटित भूमि पर/या नई जगह पर एनएमडीसी मुख्यालय स्थानांतरित की जाए.
2. साथ ही रायपुर में स्थित ग्लोबल एक्सप्लोरेशन सेंटर का नाम के अनुरूप पूर्ण रूप से सक्रिय संचालन प्रारंभ किया जाए.
3. वैश्विक स्तर नाम के अनुरूप रायपुर में आर एंड डी सेंटर, खान / भूगर्भ महत्ता के संग्रहालय Rock Museum/स्थाई प्रदर्शनी केंद्र भी स्थापित किया जाए.
4. जन-भावनाओं के अनुरूप राज्य सरकार और एनएमडीसी के मध्य एमओयू कर राज्य की खनिज संपदा के गवेषण, दोहन पर वृहत पैमाने पर कार्य प्रारंभ किया जाए। बैलाडीला क्षेत्र में लौह अयस्क डिपॉजिट 4, 13, बेलमुंडी सरायपाली / देवभोग हीरा खदान पर भी संयुक्त उद्यम के माध्यम से कार्य शीघ्र प्रारंभ हो.
5. साथ ही नगरनार इस्पात संयंत्र के जगदलपुर में स्थित मुख्यालय का पूर्ण रूप से सक्रिय संचालन प्रारंभ किया जाए.
6. छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को नौकरी में प्राथमिकता दी जाए। मूल निवासी कर्मचारी अधिकारियों के प्रति पदोन्नति, स्थानांतरण सहित अन्य कार्मिक मामलों में सौतेला व्यवहार तत्काल बंद किया जाए.
7. प्रदेश निहित सीएसआर, स्पॉन्सरशिप, लोक कल्याणकारी योजनाओं में भागीदारी बढ़ाई जाए। तेलंगाना में एनएमडीसी की लाभकारी इकाई नहीं होने के बावजूद वहां विशेष झुकाव/ प्राथमिकताआखिर क्यों…? छत्तीसगढ़ के साथ एनएमडीसी का सौतेला रवैया का अंत कब होगा..? यहां की थाली में खाकर यहां की थाली में छेद कब तक?
धान और खनिज के कटोरे के दोहन के बाद छत्तीसगढ़ महतारी की पीड़ा को समझते हुए, जनाकांक्षाओं के अनुरूप चिर प्रतीक्षित मांग (केवल और केवल) मुख्यालय रायपुर स्थानातरण के द्वारा संभव है, जबकि अब राज्य और केंद्र दोनों जगहों पर डबल इंजिन की सरकार है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस की जांच टीम ने पचपेड़ी कन्या छात्रावास का दौरा कर छात्राओं के बयान दर्ज कर जांच रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी

सारंगढ़/मस्तुरी : बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड के पचपेड़ी कन्या छात्रावास की अधीक्षिका द्वारा छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने और प्रताड़ित करने की गंभीर प्रकरण संज्ञान में आने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति ने 14 सितंबर 2024 को पचपेड़ी छात्रावास पहुंचकर पीड़ित छात्राओं, छात्रावास प्रबंधन और ग्राम वासियों से भेंट,चर्चा कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए.
जहां छात्राओं ने जांच समिति को बताया कि छात्रावास में मीनू के आधार पर समय पर नाश्ता और भोजन नहीं दिया जाता एवं मैडम द्वारा गाली गलौज भी की जाती है. साथ ही जो मिल रहा है. वह खाने को दबाव बनाया जाता है और अश्लील वीडियो बनाने की धमकी भी दी जाती है की बात सामने आई है. साथ ही हॉस्टल में एक पुरुष हमेशा अधीक्षिका से मिलने आने की बात भी बच्चों ने बताई जो दो-तीन घटे छात्रावास में रहता है. वही एक और छात्रा ने बतलाया कि मैडम शुरु से ही बच्चों के ऊपर दबाव बनाती रही है.
लेकिन सीनियर लोगों ने शिकायत नहीं करने को कहा था साथ ही घर से थाली बर्तन लेकर आने को भी कहा जाता था और मैडम अपना ऑफिस का काम भी हमसे करवाती थी की बात बच्चों ने बताई. बच्चों द्वारा स्कूल के सामने धरना दिए जाने के बाद जब बात ऊपर गई तो वहां पहुंची तहसीलदार मैडम ने भी हमें लाठी चार्ज करवा दूंगी. जेल में डलवा दूंगी की बात कही. जिससे हम लोग डर गए.
इस तरह से प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति की टीम को बच्चों ने बतलाया और जांच रिपोर्ट में अपना दास्त्खत भी किया.
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा गठित जांच समिति की संयोजक श्रीमती उत्तरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने कहा कि हमारे पांच स्दस्यीय टीम छात्रावास पहुंचकर पीड़ित बेटियों की बयान दर्ज किया. जिसमें छात्रावास अधीक्षक का के ऊपर बच्चों ने गंभीर आरोप लगाए हैं जो की दुखद है जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है. तब से महिलाओं के ऊपर बेटियों के ऊपर अत्याचार बढ़ गए हैं. प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है. बच्चों को उनके हक के लिए धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है. जो दुखद है. हमारे द्वारा रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित किए गए है. साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने सड़क से लेकर सदन तक हम साथ खड़े रहेंगें. साथ में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंस, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सीमा, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण यादव ,प्रदेश कांग्रेस अजा विभाग उपाध्यक्ष श्रीमती सुकृता खुंटे साथ में मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, 3500₹ बेरोजगारी भत्ता, 1 लाख सरकारी नौकरी, किसानों को MSP समेत किए कई वादे

कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए एक लाख सरकारी के साथ ही कल्याणकारी योजनाओं में फायदा दिए जाने का वादा किया है.
जम्मू-कश्मीर के चुनावी घोषणापत्र में कहा गया है कि सभी फसलों के लिए प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए बीमा और सेब के लिए 72 रुपये प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) है.
भूमिहीन किसानों को पट्टे की व्यवस्था का वादा
कांग्रेस ने इस घोषणा पत्र में भूमिहीन, पट्टेदार और भूमि-स्वामित्व वाले कृषक परिवारों को प्रति साल 4,000 रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने की बात कही है. राज्य की भूमि पर खेती करने वाले भूमिहीन किसानों को 99 साल के पट्टे की व्यवस्था किए जाने का वादा किया है.
किसानों को 100 प्रतिशत मिलेगी सिंचाई की सुविधा
कांग्रेस ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में किसानों के लिए 100 प्रतिशत सिंचाई सुनिश्चित करने के लिए सभी जिला-स्तरीय सिंचाई परियोजनाओं के लिए 2,500 करोड़ रुपये का कोष स्थापित किया जाएगा.
1 लाख सरकारी पद भरे जाने का वादा
जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए पार्टी ने योग्य युवाओं को एक साल तक 3,500 रुपये प्रति माह तक बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया है. पार्टी ने 30 दिनों के भीतर नौकरी कैलेंडर जारी करके एक लाख खाली सरकारी पदों को भरने का भी वादा किया है.
कश्मीर में 3 चरणों में होगा चुनाव
बता दें कि जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे है. चुनावी परिणामों की घोषणा 8 अक्टूबर की जाएगी. बीजेपी, कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीफी समेत अन्य दलों ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. राज्य में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस पार्टी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

सरकार की नाकामी और अमानवीयता का खुलासा

कबीरधाम की यह घटना प्रदेश की कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से नाकामी को उजागर करती है. कावर्धा में एक परिवार का घर जलाकर राख कर दिया गया. की एसपी अभिषेक पलाव पर बर्बर हमला किया गया. और सरकार एकदम चुप है. 80 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. लेकिन असली दोषियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.
यह भी गौरतलब है कि मुख्यमंत्री और गृहमंत्री, जो खुद उपमुख्यमंत्री हैं. के गृहक्षेत्र में यह गंभीर घटना हुई है. मौजूदा भाजपा सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल जी ने इस घातक घटना की निंदा करने की बजाय हमें अशांति फैलाने का दोषी ठहराया है. उनके बजाय उन्हें इस घटना के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए और सरकार से सही कार्रवाई की मांग करनी चाहिए.
भाजपा और मुख्यमंत्री को इस शर्मनाक व्यवस्था पर सख्त शर्म आनी चाहिए. यह एक क्रूर और निर्दयी अमानवीयता की पराकाष्ठा है. हम इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं और मांग करते हैं कि सरकार तुरंत सख्त कदम उठाए और दोषियों को कड़ी सजा दिलवाए. यह प्रदेश की जनता की आवाज है और हम इसे सुनने के लिए मजबूर करेंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कांग्रेस की प्रभारी सचिव जरिता लैतफलांग ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- महिला उत्पीड़न के केस में हर जगह भाजपा के नेता, उनके बेटे और रिश्तेदार शामिल

रायपुर : महिला उत्पीड़न के केस में हर जगह भाजपा के नेता, उनके बेटे और रिश्तेदार शामिल हैं, और उनको संरक्षण दिया जा रहा है. बीजेपी की सरकार उनको संरक्षण दे रही है. मैं 32 साल से कांग्रेस में हूं, अभी तक किसी भी महिला के साथ कांग्रेस में अनाचार नहीं हुआ है. यह बात कांग्रेस की प्रभारी सचिव जरीता लैतफलांग ने कही.
महिला कांग्रेस के 40 वें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रविवार सुबह रायपुर पहुंची लैतफलांग ने मीडिया से चर्चा में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं पर दुख जताते हुए कहा कि मां दंतेश्वरी पावन धरती पर 600 से ऊपर बलात्कार की घटनाएं हो चुकी हैं. और सरकार इसकी अनदेखी कर रही है. एक महिला होने के नाते मुझे लगता है कि सरकार को जो कार्रवाई करनी चाहिए, नहीं कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb